फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pawan Kumar elected President and Mamraj Pundir General Secretary of himachal shikshak mahasangh

चुनाव: पवन कुमार बने हिमाचल शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष, मामराज पुंडीर महामंत्री

Mon, 20 Dec 2021 04:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Dec 2021 04:44 PM IST
सार

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर भी इस अवसर पर मौजूद रहे। राज्य इकाई में पवन कुमार को दूसरी बार प्रांत अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इनके अलावा संगठन मंत्री विनोद सूद, कोषाध्यक्ष यशवंत शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम और दर्शन लाल चुने गए।

विज्ञापन
Pawan Kumar elected President and  Mamraj Pundir General Secretary  of himachal shikshak mahasangh
हिमाचल शिक्षक महासंघ की नई कार्यकारिणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल शिक्षक महासंघ का पवन कुमार को प्रांत अध्यक्ष और डॉ. मामराज पुंडीर को राज्य महामंत्री चुना गया है। सोमवार को राजधानी शिमला के कुफरी क्षेत्र में महासंघ की राज्य कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका वीर भगत ने निभाई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर भी इस अवसर पर मौजूद रहे। राज्य इकाई में पवन कुमार को दूसरी बार प्रांत अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इनके अलावा संगठन मंत्री विनोद सूद, कोषाध्यक्ष यशवंत शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम और दर्शन लाल चुने गए।

विज्ञापन


नई कार्यकारिणी में जयशंकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामकृष्ण मारकंडे, नरेंद्र कपिला, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, तीर्थ आनंद, हेमराज, ललिता वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। विनोद सूद को संगठन मंत्री, भीष्म सिंह और नरेश शर्मा को सह संगठन मंत्री चुना गया। इनके अलावा प्रदीप कुमार, राजेंद्र कृष्ण को कार्यालय सचिव, शशि शर्मा को मीडिया प्रमुख चुना गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, जगजीत जगदीश चंद्र कौशिक और जगदीश चौहान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed