फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Patwari Bharti Exam In Himachal Pradesh Two questions options are wrong

पटवारी भर्ती: दो प्रश्नों के उत्तरों के सभी ऑप्शन गलत

Mon, 18 Nov 2019 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Nov 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Patwari Bharti Exam In Himachal Pradesh  Two questions options are wrong
- फोटो : अमर उजाला

पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा में गणित के दो प्रश्नों के चारों ऑप्शन गलत दिए हैं, जबकि एक प्रश्न का अंग्रेजी और हिंदी में अलग-अलग अर्थ निकल रहा है। इस कारण अभ्यर्थी असमंजस में रहे। पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा के सी सीरीज के प्रश्न नंबर-54 में चारों ऑप्शन गलत हैं। प्रश्न संख्या 65 में भी चारों ऑप्शन गलत दर्शाए गए हैं, जिसका सही उत्तर भी ऑप्शन में नहीं है।

विज्ञापन


इसके अलावा इसी सीरीज के प्रश्न संख्या 52 के अंग्रेजी और हिंदी में अलग-अलग अर्थ निकल रहे हैं, हांलाकि अंग्रेजी में सही प्रश्न पूछा गया है, जो मान्य माना जाता है। हिंदी में पूछे गए प्रश्न में वर्ग शब्द नहीं लिखा गया है। गणित विषय के विशेषज्ञ रमेश धीमान ने कहा कि पटवारी भर्ती में गणित के दो प्रश्नों के चारों ऑप्शन गलत हैं। इन प्रश्नों का सही उत्तर कुछ और आ रहा है। 
विज्ञापन


राजस्व विभाग ने प्रदेश में लिखित परीक्षा के लिए 1194 केंद्र बनाए थे, जिसमें अधिकत्तर सरकारी स्कूल, कॉलेज व आईटीआई शामिल थे। लिखित परीक्षा के लिए स्थाई शिक्षकों ने ड्यूटी देने में रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई परीक्षा केंद्र एक-एक स्थाई शिक्षक के हवाले रहे। परीक्षा के लिए क्लर्क और चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ा। राजस्व विभाग ने एक शिक्षक को मात्र 225 रुपए मेहनतनामा देने की बात कही है, जो अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के मुकाबले कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed