फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Patwari and Kanungo will serve in field for three days a week and in circle for three days a week

Himachal: सप्ताह में तीन दिन फील्ड और तीन दिन सर्किल में सेवाएं देंगे पटवारी और कानूनगो

Wed, 21 May 2025 11:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 May 2025 11:21 AM IST
सार

प्रदेश की जनता के लिए राहत भरी खबर है। अब पटवारी और कानूनगो को तीन दिन सर्किल और अन्य तीन दिन फील्ड में सेवाएं देनी होंगी। 

विज्ञापन
Patwari and Kanungo will serve in field for three days a week and in circle for three days a week
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए राहत भरी खबर है। अब पटवारी और कानूनगो को तीन दिन सर्किल और अन्य तीन दिन फील्ड में सेवाएं देनी होंगी। सर्किल में पटवारी और कानूनगो लोगों को जमीन के काजगात (जमाबंदी, ततीमा व अन्य राजस्व रिकाॅर्ड) उपलब्ध कराएंगे, जबकि अन्य तीन दिनों में फील्ड में लोगों की डिमार्केशन व अन्य राजस्व संबंधित फील्ड कार्य करेंगे। लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। पटवारी और कानूनगो सर्कल और फील्ड में सेवाएं देने का स्वयं फैसला लेंगे। इसे लेकर इन्हें जनता को भी अवगत कराना होगा। कार्यालय के बाहर एक नोटिस भी लगाना होगा, जिससे लोगों को जानकारी मिल सके।

विज्ञापन

अकसर कई पटवार वृत्त (सर्किल) में यह देखने में आया है कि पटवारी और कानूनगो फील्ड में होते हैं और कई लोग ततीमा, जमाबंदी व अन्य राजस्व कागजात के लिए कार्यालय में पहुंच जाते हैं। घंटों तक इंतजार करने के बाद लोगों को पटवारी और कानूनगो के न आने की सूचना मिलती है। लोगों का समय बर्बाद न हो, इसके चलते तीन-तीन दिन निर्धारित किए गए हैं। इस फैसले से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं पटवारी और कानूनगो भी आसानी से अपना काम निपटा सकेंगे। हिमाचल में ऐसे कई पटवारी और कानूनगो हैं, जिनके पास अन्य सर्किल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उन्हें भी अपने हिसाब से दिन तय करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता को राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया है। कई पटवार सर्किल में यह व्यवस्था कर ली गई है। अन्य में भी जल्द व्यवस्था लागू करने को कहा गया है। इससे पटवारी और कानूनगो काम करने में आसानी होगी। -ओंकार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed