{"_id":"2eaf1bbde66fb9e666838e52055927bf","slug":"patiyala-won-the-basketball-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला बना बास्केटबाल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला बना बास्केटबाल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 21 Jul 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बास्केटबाल संघ के तत्वावधान में आयोजित थ्री ऑन थ्री बास्केटबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। हिमाचल बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष मुनीश शर्मा मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन
जिला बास्केटबाल संघ के महासचिव राजकुमार राणा ने उन्हें समृति चिह्न एवं शाल पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान (पुरुष) वरिष्ठ वर्ग में पटियाला के लवली, नवीन और गिरी ने बिलासपुर के शिव, सचिन और सौरभ की टीम को 9-8 से हराकर खिताब जीता।
अंडर-14 में जॉर्डन क्लब के सूरज, अभिषेक, रोहन और जनिंदर ने मरहाना के निखिल, मोहित, विकास और ऋषिक को 4-2 तथा अंडर-17 में बिलासपुर के विशाल, सूर्यन, शिवांता और प्रद्युम्न ने साई हॉस्टल के लेखराज, हैपी, सुरेश और गौरव को 6-4 से हराया।
विज्ञापन
महिला वर्ग में हमीरपुर की मनोरमा, अल्का, इंदुबाला और ममता ने कांगड़ा की वाणी, ज्योति, पल्लवी और निकिता को 7-5 से हराया।
मुख्यातिथि ने विजेता-उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। जिला बास्केटबाल संघ को अपनी ओर से 15 हजार रुपये दिए।
इस दौरान मार्केटिंग कमेटी के चेयरमैन विवेक कुमार, जिला खेल अधिकारी श्यामलाल कौंडल, हिमाचल बास्केटबाल संघ के प्रदेश महासचिव अशोक, भुट्टो नेगी, दीपक शर्मा, प्रेम सोनी, डा. प्रवीण रणौत, बिलासपुर जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष नीलाक्ष गुप्ता, वित्त सचिव अभिषेक टेसू, तेजस्वी शर्मा, विजय चंदेल, जगदीश कौंडल, सुरेश कुमार, रफीक, वीरेंद्र, पवन मन्हास, सुरेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी शिव कुमार नड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन