फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Patients will not have to wait for dialysis, it will be expanded to 14 units

Himachal: डायलिसिस के लिए मरीजों को नहीं करना होगा इंतजार, 14 यूनिटों में होगा विस्तार

Fri, 26 Jan 2024 11:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jan 2024 11:06 AM IST
सार

दस नई यूनिटें डायलिसिस की प्रदेश के जिला शिमला, हमीरपुर, नाहन, पांवटा साहिब, कांगड़ा, कुल्लू और बिलासपुर में खुलेंगी।

विज्ञापन
Patients will not have to wait for dialysis, it will be expanded to 14 units
डायलिसिस की सुविधा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को डायलिसिस के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा। दस नई यूनिटें डायलिसिस की प्रदेश के जिला शिमला, हमीरपुर, नाहन, पांवटा साहिब, कांगड़ा, कुल्लू और बिलासपुर में खुलेंगी। यहां पर करीब 57 नई मशीनें डायलिसिस यूनिट लगेंगी। प्रदेश सरकार 14 यूनिटों पर करीब 70 मशीनों में हर रोज डायलिसिस के मरीजों को उपचार की सुविधा देगी। इसमें दस नई यूनिटों में 57 मशीनें स्थापित करने पर किए गए स्वास्थ्य विभाग के पत्राचार पर यह कवायद शुरू हुई है। बुधवार को डायलिसिस यूनिट के सीनियर कार्यक्रम अधिकारी विक्रम से मिली जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के हमीरपुर, नूरपुर, पालमपुर और मंडी जिला के जोगिंद्रनगर, करसोग में भी डायलिसिस यूनिटों के विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


बताया कि अप्रैल माह तक प्रदेश के 6 से अधिक जिलों में दस नई यूनिट स्थापित किए जाएंगे जिसमें 57 मशीनों में किडनी के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। अभी तक प्रदेश के आठ जिलों में स्थापित 14 डायलिसिस यूनिटों में करीब 25 हजार किडनी के मरीजों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिली है। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के साथ हुए नए करार में अब किडनी के मरीजों को और भी बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए शिमला व हमीरपुर जिला में 6-6, नाहन जिला में चार, पालमपुर में तीन, नूरपुर, पांवटा साहिब, बिलासपुर और मंडी जिला में तीन-तीन नई मशीनें डायलिसिस की लगाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed