{"_id":"62bc6ddcb21da118696205a0","slug":"patients-will-get-apple-in-nutritious-diet-in-anganwadi-and-hospitals-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Apple Himachal: आंगनबाड़ी और अस्पतालों में मरीजों को पौष्टिक आहर में मिलेगा सेब, मिड-डे मील के लिए होगा विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Apple Himachal: आंगनबाड़ी और अस्पतालों में मरीजों को पौष्टिक आहर में मिलेगा सेब, मिड-डे मील के लिए होगा विचार
Wed, 29 Jun 2022 11:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:21 PM IST
सार
आंगनबाड़ी केंद्रों और अस्पतालों में मरीजों को पौष्टिक आहर के साथ सेब भी मिलेगा। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के दौरान परोसे जाने वाले खाने के साथ भी सेब दिए जाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
हिमाचली सेब।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अब आंगनबाड़ी केंद्रों और अस्पतालों में मरीजों को पौष्टिक आहर के साथ सेब भी मिलेगा। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के दौरान परोसे जाने वाले खाने के साथ भी सेब दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि बीती कैबिनेट की बैठक में भी इस मामले पर चर्चा हुई है। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में इस बार सेब की बंपर फसल है, लेकिन आकार नहीं बढ़ पा रहा था। बारिश होने से सेब के पौधों को संजीवनी मिली है। जमीन में नमी होने से सेब का आकार बढ़ सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि होटलों में सेब की दो, चार और छह किलो की छोटी पैकिंग उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि सैलानियों को हिमाचल सेब उपलब्ध हो सके। इसे लेकर भी होटल एसोसिएशन से बात की जाएगी। पराला में प्रोसिंग प्लांट 31 जुलाई से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि कंपनियां कार्टन के दाम न बढ़ाए, इसे लेकर अधिकारियों को कंपनी मालिकों के साथ बैठक करने को कहा है। सेब सीजन में बागवानों को राहत देने के लिए 31 जुलाई के बाद बीओडी की बैठक होगी। इसमें बागवानों को राहत देने के मामलों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन