Chamba News: श्वास नली कटने से घायल मरीज को हेलिकाप्टर से टांडा किया शिफ्ट
देवेंद्र लाल पुत्र चंडीदास निवासी धरवास घर की छत से बर्फ हटा रहा था। पांव फिसलने से वह छत से नीचे गिर गया। छत के किनारे लगी लोहे की चद्दर से उसके गले की श्वास नाली कट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्वास नली कटने से घायल व्यक्ति को हेलिकाप्टर में पांगी से टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा पहुंचाया गया। सोमवार शाम देवेंद्र लाल पुत्र चंडीदास निवासी धरवास घर की छत से बर्फ हटा रहा था। पांव फिसलने से वह छत से नीचे गिर गया। छत के किनारे लगी लोहे की चद्दर से उसके गले की श्वास नाली कट गई। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल किलाड़ ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा के लिए रेफर किया। लेकिन पांगी घाटी के संपर्क मार्ग बर्फबारी के कारण बंद होने से परिजन उसे एंबुलेंस या निजी वाहन के जरिये बाहर नहीं ले जा सके।
परिजनों ने विधायक डॉक्टर जनक राज से संपर्क किया। विधायक ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात करके मरीज को लिफ्ट करने के लिए हेलिकाप्टर की मांग की। साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने भी हेलिकाप्टर मांगा। मंगलवार सुबह सरकार की तरफ से हेलिकाप्टर की मंजूरी मिल गई। किलाड़ हेलीपैड से मरीज को टांड भेजा गया। करीब 16 घंटे बाद मरीज को हेलिकाप्टर की सेवा उपलब्ध हो पाई। मरीज को बचाने में किलाड़ अस्पताल में कार्यरत सर्जन डॉक्टर विशाल ने अहम भूमिका निभाई। जब मरीज को अस्पताल लाया गया था। तब मरीज ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहा था। इसके बाद सर्जन ने तुरंत प्लास्टर लगाकर मरीज को सांस देने की व्यवस्था की। इससे मरीज की सांस चलती रही।
गले में कट लगने से घायल मरीज को पांगी से टांडा रेफर किया गया है। किलाड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को रेफर करना जरूरी था। -डॉक्टर सुभाष ठाकुर, खंड चिकित्सा अधिकारी किलाड़ अस्पताल।
विज्ञापन विज्ञापन