{"_id":"5baf2020867a557ed20b286d","slug":"patient-died-of-scrub-typhus-in-igmc-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रब टायफस से एक और मौत, अब तक 15 ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रब टायफस से एक और मौत, अब तक 15 ने गंवाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से रामपुर के रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मरीज को दो दिन पहले अस्पताल में दाखिल किया था। सुबह के वक्त इसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉ. राहुल गुप्ता ने मरीज की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक अस्पताल में पंद्रह मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
रामपुर का रहने वाले इस मरीज को बुधवार को अस्पताल में दाखिल किया था। मरीज को मेडिसन वार्ड में दाखिल किया गया था। मरीज को फीवर भी था। डॉक्टरों ने मरीज का स्क्रब टेस्ट करवाया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लेकिन इसी बीच मरीज तबीयत बेहद नाजुक हो गई और वीरवार को अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन