फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PAT teachers demands to himachal government

3400 पैट की आखिरी कैबिनेट पर टिकी नजर, 15 साल से मांग रहे हक

Sat, 23 Sep 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Sep 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
PAT teachers demands to himachal government

अखिल भारतीय अस्थायी अध्यापक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने प्रदेश में कार्यरत 3400 प्राथमिक सहायक अध्यापकों को 15 साल की नियमित सेवाएं देने के बाद भी नियमित न किए जाने पर रोष जताया है। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की 27 सितंबर को प्रस्तावित आखिरी कैबिनेट बैठक से पैट को नियमितीकरण की उम्मीद है। 

विज्ञापन


महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ (पैट) के मंडी जिला अध्यक्ष सुनील ठाकुर, सिरमौर अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, कांगड़ा के प्रीतपाल चौहान, कुल्लू के अमित खैरा, चंबा के दुनीचंद, और शिमला के जगजीत ठाकुर ने कहा कि साल 2012 में कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पैट को नियमित करने का वादा किया था।
विज्ञापन


अब 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी सरकार अपने किए वादे को पूरा करने में असफल रही है। 3400 पैट अध्यापक इससे दुखी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने घोषणा पत्र के मुताबिक पैरा अध्यापकों को नियमित किया है, पीटीए अध्यापकों को नियमितीकरण की नीति देकर पैरा तथा पीटीए अध्यापकों का भविष्य सुरक्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पैट को 15 सालों की नियमित सेवाएं के बाद भी 2 बार चार सालों के प्रशिक्षण करवाने के बाद भी सिर्फ  मानदेय पर संतुष्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में चल रहे पीटीए, पैट, पैरा जीवीयू के केस के बावजूद प्रदेश सरकार ने पैरा शिक्षकों को नियमित कर उनको उनका हक दिया है।


पैट के लिए सरकार गंभीर तथा संवेदनशील नजर नहीं आ रही है। सरकार की इस दोहरी कार्यप्रणाली से पैट का सरकार से विश्वास उठता जा रहा है। महासंघ ने सरकार से मांग की है कि जल्द पैट को उनका हक और मान सम्मान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed