फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Passenger freight Penalty and interest waived by Himachal Pradesh Government

Himachal News: यात्री, मालभाड़े का जुर्माना और ब्याज माफ, अधिसूचना हुई जारी

Wed, 08 Nov 2023 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 08 Nov 2023 01:26 PM IST
सार

सरकार ने 1 जनवरी 2022 से यात्री और मालभाड़े के आकलन और वसूली का जिम्मा आबकारी विभाग के स्थान पर परिवहन विभाग को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Passenger freight Penalty and interest waived by Himachal Pradesh Government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल सरकार ने व्यावसायिक वाहनों के यात्री और मालभाड़े का जुर्माना और ब्याज माफ कर दिया है। 10 फीसदी पेनल्टी के साथ 31 दिसंबर 2021 तक के यात्री और मालभाड़े का जुर्माना और ब्याज माफ करने को लेकर सरकार ने विशेष छूट दी है। इसे लेकर सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


सरकार ने 1 जनवरी 2022 से यात्री और मालभाड़े के आकलन और वसूली का जिम्मा आबकारी विभाग के स्थान पर परिवहन विभाग को सौंप दिया है। जुर्माना और ब्याज माफी को लेकर आकलन का जिम्मा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को सौंपा गया है।
विज्ञापन


भार वाहक वाहनों, ऑटो रिक्शा, मोटर कैब, 7 से लेकर 12 सीटर मैक्सी कैब, 30 सीटर मिनी बस, संविदा सेवा बस के यात्री मालभाड़े का आकलन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी करेंगे। व्यवसायिक वाहन संचालक 31 दिसंबर 2023 तक इस छूट का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटक ग्राम: हिमाचली संस्कृति से रूबरू होंगे सैलानी

हिमाचल की कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए ‘पर्यटक ग्राम’ की स्थापना की जाएगी। यहां स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तकला, संगीत को प्रसारित करते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। एशियन विकास बैंक की सहायता से 1311 करोड़ रुपये की पर्यटन विकास योजना के तहत कांगड़ा जिला में 390 करोड़, हमीरपुर जिला में 257 करोड़, कुल्लू जिला में 229 करोड़, शिमला जिला में 123 करोड़ और मंडी जिला में 138 करोड़ अन्य स्थानों पर 174 करोड़ रुपये पर्यटन विकास पर खर्च किए जाएंगे।

पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं, इलेक्टि्रक बसें, जल क्रीड़ा, थीम पार्क, सड़क किनारे प्रसाधन, फूड कोर्ट, विरासत स्थलों के सौंदर्यीकरण और ईको टूरिज्म के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। आईस स्केटिंग रिंक शिमला को स्तरोन्नत और मनाली में आईस स्केटिंग तथा रोलर स्केटिंग का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू का कहना है कि युवाओं को पर्यटन के साथ जोड़कर रोजगार के स्थायी अवसर सृजित करने की दिशा में सरकार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि नादौन में पर्यटन विकास के लिए एशियन विकास बैंक की मदद से 2500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित है। पर्यटन राजधानी कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फ कोर्स का निर्माण प्रस्तावित है। बनखंडी में 300 करोड़ रुपये की लागत से चिड़िया घर का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed