फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pashu Mitra Recruitment in Himachal No More Lifting 25-kg Sacks New Rules Issued

हिमाचल प्रदेश में पशु मित्र भर्ती: अब नहीं उठानी होगी 25 किलो की बोरी, नए नियम जारी; जानें फटाफट अब क्या होगा

Sun, 15 Mar 2026 09:48 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 15 Mar 2026 09:48 AM IST
सार

HP Pashu Mitra Bharti: हिमाचल प्रदेश में पशु मित्रों की भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को 25 किलो की बोरी उठाकर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Pashu Mitra Recruitment in Himachal No More Lifting 25-kg Sacks New Rules Issued
पशु मित्र भर्ती - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पशु मित्रों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव कर दिया गया है। अब अभ्यर्थियों को 25 किलो की बोरी उठाकर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। पशुपालन विभाग ने भर्ती नियमों में संशोधन करते हुए नए निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

नए नियमों के अनुसार अब पुरुष उम्मीदवारों को पांच किलोमीटर दौड़ आधे घंटे और महिलाओं को 1500 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी। पहले भर्ती प्रक्रिया में 100 मीटर की दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों को 25 किलो तक वजन उठाकर दौड़ना पड़ता था, जिसे अब पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। विभाग के निदेशक डॉ. संजीव कुमार धीमान ने बताया कि राज्य में पशु मित्रों के 500 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट पहले हो चुका है, उन्हें दोबारा शारीरिक परीक्षण नहीं देना पड़ेगा। आगे की भर्ती प्रक्रिया अब नए नियमों के अनुसार होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोरी उठाकर दौड़ते समय गिरी थी युवती, इसलिए बदली प्रक्रिया
मंडी जिले के सरकाघाट में पहले भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक युवती के बोरी उठाकर दौड़ते समय गिरने की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठे थे। सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने नियमों की समीक्षा करने और आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने भर्ती प्रक्रिया में संशोधन करते हुए नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए। पशु मित्रों को चार घंटे की ड्यूटी के लिए पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed