फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Participants will be awarded National Judo Black Belt, 100 result

Shimla News: 116 प्रतिभागियों को नेशनल जूडो ब्लैक बेल्ट से नवाजा जाएगा, 100 फीसदी रहा परिणाम

Thu, 04 May 2023 10:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 May 2023 10:21 PM IST
सार

 शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में करवाई गई नेशनल जूडो ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिता में 116 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन्हें जूडो ब्लैक बेल्ट और डिग्री से नवाजा जाएगा। 

विज्ञापन
Participants will be awarded National Judo Black Belt, 100 result
इंदिरा गांधी इंडोर खेल परिसर शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में करवाई गई नेशनल जूडो ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिता में 116 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन्हें जूडो ब्लैक बेल्ट और डिग्री से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर से 143 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 116 ने प्रतियोगिता जीती। हिमाचल का परिणाम 100 फीसदी रहा। हिमाचल से 13 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता जीती। नेशनल जूडो ब्लैक बेल्ट एक शॉ दान में 98 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 85 ने प्रतियोगिता जीती। पहला स्थान हिमाचल की मधु बाला ने हासिल किया। मधु ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरा स्थान हरियाणा के लकी ने 79.50 प्रतिशत अंक लेकर और तीसरा हरियाणा के अरविंद यादव और पंजाब के कर्मजोत सिंह ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाया।

विज्ञापन


ब्लैक बेल्ट दो नी दान में 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 28 ने प्रतियोगिता पास की। प्रथम उत्तर प्रदेश से तरुणा शर्मा, द्वितीय हरियाणा से पवन और जम्मू और कश्मीर से दानिश, तृतीय स्थान सीआरपीएफ से निर्मता जोशाी ने प्राप्त किया। ब्लैक बेल्ट तीन सन दान में तीन प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता जीती। पहला स्थान हरियाणा से रितु, दूसरा उत्तर प्रदेश से दीपक कुमार और तीसरा पंजाब से दिनेश कुमार ने पाया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका शैलेष तिलक टेक्निकल आब्जर्वर परीक्षक, जेजी शर्मा, जीवन कुमार शर्मा, तीज कुमार पहाडे, किशोर कुमार, सुनित सिंह, अनीता चानु, एन नागार्जु, राजन सीएच, विवेक ठाकुर, अरुण निभाई। हिमाचल जूड़ो संघ के महासचिव रमेश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों को जूडो ब्लैक बेल्ट और डिग्री से नवाजा जाएगा। कहा कि हिमाचल से 13 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता जीती। इससे हिमाचल में जूडो का बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed