फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Parsbeen rate hike in shimla

फ्रासबीन के दामों में उछाल

Tue, 14 Sep 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Parsbeen rate hike in shimla
Parsbeen rate hike in shimla
ढली मंडी में 65 रुपये किलो तक बिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। फ्रासबीन के दामों में आए उछाल से किसानों के चेहरों पर दो माह बाद रौनक लौट आई है। ढली मंडी में बेल वाली फ्रासबीन 20 और बूटे वाली फ्रासबीन 65 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है। किसान इसे अब तक का सबसे अच्छा रेेट मान रहे हैं।
प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी सोलन में फ्रासबीन 50 रुपये किलो तक बिक रही है। दो माह पहले फ्रासबीन का रेट 15 रुपये किलो तक था। आढ़ती विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि बारिश होने से फ्रासबीन के दामों में उछाल आया है। एपीएमसी सचिव ढली ओम प्रकाश ने कहा कि शिमला के मशोबरा, ठियोग और बसंतपुर में फ्रासबीन की अच्छी पैदावार होती है। प्रगतिशील किसान प्रीतम ठाकुर ने बताया कि फ्रासबीन दो किस्मों की होती है। बेल वाली फ्रासबीन को कम और बूटे वाली फ्रासबीन को अधिक रेट मिलते हैं। फ्रासबीन की फसल सबसे कम 60 दिन में तैयार हो जाती है। इस साल टमाटर के दामों में भारी गिरावट आने से किसानों की दवाईयों का खर्चा भी पूरा नहीं हो सका था लेकिन अब फ्रासबीन के दाम अच्छे मिलने से किसान इस घाटे के पूरे होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

ढली मंडी में शिमला मिर्च 15 से 25 रुपये और सोलन मंडी में 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रही है। किसान देवेंद्र ठाकुर, राजेश और सुरेश ने बताया कि इस बार कोई भी सब्जी अच्छे दामों पर नहीं बिक पाई जिससे परिवार का खर्चा चलाने में मुश्किल होगी। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस क्विंटल दिया है किसानों को : डॉ. अर्जुन
कृषि विभाग के एडीओ डॉ. अर्जुन के अनुसार जिले में इस वर्ष फ्रासबीन का दस क्विंटल से अधिक बीज किसानों को उपदान पर उपलब्ध करवाया है। इसमें फ्रासबीन की प्रमुख किस्म कंटेंडरस, वैष्णवी और कोमल ग्रीन बंडर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed