फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Parking work will be completed in Tutu soon, there will be relief from jam also

Shimla News: टुटू में जल्द पार्किंग का काम होगा पूरा, जाम से भी मिलेगी राहत

Sun, 07 Apr 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Parking work will be completed in Tutu soon, there will be relief from jam also
विकास की बात...
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन से किया जा रहा निर्माण, 90 गाड़ियां खड़ी करने की मिलेगी सुविधा, अक्तूबर तक पूरा होगा काम
4.5 करोड़ होंगे खर्च, सड़क चौड़ी करने का काम पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के उपनगर टुटू में पार्किंग की दिक्कत से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रही पार्किंग का काम इस साल अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। चार मंजिला पार्किंग की एक मंजिल तैयार हो चुकी है। दूसरी मंजिल के लिए भी पिलर लगाए गए हैं।
निर्माणाधीन पार्किंग के साथ सड़क को चौड़ा करने का काम भी पूरा कर लिया है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार काम में तेजी लाई जा रही है और जल्द ही इसका काम पूरा होगा। इस पार्किंग के निर्माण पर साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च हो रहे है। इसमें करीब 90 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। अभी क्षेत्र में एक भी बड़ी पार्किंग नहीं है। ज्यादातर लोग सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी करते हैं। इसके चलते आए दिन यहां जाम भी लगता है। अब जल्द ही यह परेशानी खत्म होने वाली है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसार पार्किंग निर्माण के लिए टुटू-नालागढ़ सड़क को भी चौड़ा किया गया है। हालांकि इस काम से लागत बढ़ी है। सड़क चौड़ी होने से यातायात सुचारू रूप से चलने लगा है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार पार्किंग निर्माण के लिए सड़क का 10 मीटर हिस्सा चौड़ा किया है। सड़क के किनारे 20 मीटर लंबा डंगा लगाया है। मई तक दूसरी मंजिल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन उपनगरों में भी तैयार हो रही पार्किंग
टुटू के अलावा शहर के दूसरे उपनगरों में भी स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। एसडीए, विकासनगर, आईजीएमसी, ऑकलैंड, डेंटल कॉलेज के पास भी पार्किंग का निर्माण हो रहा है। इनमें से कई पार्किंग अगले छह महीने के भीतर बनकर तैयार हो जाएंगी।


अक्तूबर तक पूरा होगा काम : अभियंता
पार्किंग बनने से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां हट जाएंगी। इससे सुबह और शाम के वक्त जाम नहीं लगेगा। लोक निर्माण विभाग इस साल अक्टूबर तक पार्किंग के निर्माण का कार्य पूरा कर लेगा।
राजेंद्र अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (शिमला ग्रामीण)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed