फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Parking will be ready soon in SDA Kasumpti and Jakhu

Shimla News: एसडीए कसुम्पटी और जाखू में जल्द तैयार होगी पार्किंग

Tue, 09 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Parking will be ready soon in SDA Kasumpti and Jakhu
दिवाली तक बनकर तैयार हो जाएगी पार्किंग
विज्ञापन

जाखू में भी तैयार हो रही पार्किंग की नींव

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के एसडीए परिसर कसुम्पटी और जाखू में जल्द लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। दिवाली तक एसडीए परिसर कसुम्पटी की पार्किंग तैयार करने का लक्ष्य रखा है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर काम का जायजा लिया।

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रही इस पार्किंग में करीब 300 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। पहले मार्च तक इस पार्किंग को तैयार करने का दावा किया था लेकिन अब दिवाली तक इसे शुरू करने की योजना है। लोक निर्माण विभाग इस पार्किंग का निर्माण कर रहा है। महापौर ने मौके पर अधिकारियों से काम की रिपोर्ट ली। अधिकारियों ने बताया कि अब पार्किंग के टॉप फ्लोर में सीलिंग का काम चल रहा है। पार्किंग को अंदर से अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके बाद महापौर ने जाखू मंदिर के पास बन रही पार्किंग का जायजा लिया।
विज्ञापन

यहां पार्किंग की नींव तैयार की जा रही है। इस साल के अंत तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। यहां अब 70 से ज्यादा वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। महापौर ने कसुम्पटी में टूटे हुए रास्ते का भी जायजा लिया। महापौर ने कहा कि शहर में चल रहे पार्किंग निर्माण के कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस साल के अंत तक शहर में चार बड़ी पार्किंग की सुविधा लोगों को मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article