Shimla News: राजधानी शिमला में येलो लाइन समेत वार्डाें में बनी पार्किंग होंगी महंगी, शुल्क बढ़ाएगा एमसी
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पार्किंग महंगी पड़ने वाली है। नगर निगम इन येलो लाइन समेत करीब 120 छोटी-बड़ी कवर्ड और रोड साइड पार्किंग की दरें बढ़ाने जा रहा है।
विस्तार
स्मार्ट सिटी की नई पार्किंग भी पांच गुना तक महंगी
शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रही सात नई पार्किंग में भी लोगों को तीन से पांच गुना तक ज्यादा शुल्क चुकाना होगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। मार्च से एसडीए, ऑकलैंड, टुटू और संकटमोचन जैसी पार्किंग में ये नई दरें लागू हो जाएंगी। इन पार्किंग की नई दरें वर्तमान व्यावसायिक दरों से करीब तीन गुना तक ज्यादा है। शहर में निगम की 120 से ज्यादा छोटी-बड़ी और येलो लाइन पार्किंग में करीब 6000 वाहनों को खड़ा करने की क्षमता है। स्मार्ट सिटी की सात नई पार्किंग बनने से यह क्षमता आठ हजार तक पहुंच जाएगी।
समय दोपहिया कार बड़े वाहन
0-2 घंटे 5 रुपये 15 रुपये 20 रुपये
0-4 घंटे 10 रुपये 30 रुपये 40 रुपये
0-6 घंटे 20 रुपये 50 रुपये 60 रुपये
0-12 घंटे 40 रुपये 100 रुपये 120 रुपये
0-24 घंटे 80 रुपये 170 रुपये 200 रुपये
समय दोपहिया कार बड़े वाहन
0-2 घंटे 5 रुपये 10 रुपये 15 रुपये
0-4 घंटे 5 रुपये 15 रुपये 20 रुपये
0-6 घंटे 10 रुपये 20 रुपये 25 रुपये
0-12 घंटे 15 रुपये 25 रुपये 30 रुपये
0-24 घंटे 20 रुपये 30 रुपये 35 रुपये