{"_id":"62604e6dffac0d355a69113e","slug":"parking-construction-not-strat-in-shimla-shimla-news-sml4063071181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूरी बाद भी टुटू में पार्किंग बनाने का काम नहीं हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजूरी बाद भी टुटू में पार्किंग बनाने का काम नहीं हुआ शुरू
विज्ञापन
लोग सड़क किनारे पार्क कर रहे हैं वाहन
पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू : चंदेल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के टुटू क्षेत्र में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पार्किंग बनाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बावजूद इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। प्रोजेक्ट पर गंभीरता न दिखाने पर कांग्रेस ने भाजपा शासित नगर निगम को निशाने पर लिया है। प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के मीडिया प्रभारी अनिल गोयल ने कहा कि इस क्षेत्र में एक भी पार्किंग नहीं है।
लोगों को मजबूरन अपने वाहन सड़क किनारे पार्क करने पड़ रहे हैं। इससे जाम भी लग रहा है। कहा कि निगम ने पहले जिस पार्किंग का काम शुरू करवाया था, वहां भूस्खलन हो गया। अब करोड़ों रुपये स्मार्ट सिटी से मिलने के बावजूद इस जगह पार्किंग नहीं बन रही। सरकार इस मामले पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश चंदेल ने बताया कि पार्किंग की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही मौके पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।