फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Parked the car in ISBT so now you have to pay

Shimla News: आईएसबीटी में गाड़ी खड़ी की तो अब चुकाना पड़ेगा शुल्क

Wed, 30 Aug 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Parked the car in ISBT
so now you have to pay
टुटीकंडी बस अड्डे पर बनाए ड्रॉपिंग प्वाइंट का चुकाना होगा शुल्क
विज्ञापन

दस मिनट से ज्यादा गाड़ी खड़ी की तो देने होगा 20 रुपये शुल्क
रीतिका शर्मा
शिमला। राजधानी के टुटीकंडी आईएसबीटी पर आम लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए ड्रॉपिंग प्वाइंट पर गाड़ी खड़ी की तो पार्किंग शुल्क चुकाना पड़ेगा। आईएसबीटी प्रबंधन ने यहां दस मिनट से ज्यादा गाड़ी खड़ी करने पर शुल्क लगा दिया है।

दस मिनट से ज्यादा समय तक गाड़ी पार्क रखने पर 20 रुपये का शुल्क वसूला जाएगा। यह शुल्क एक घंटे के लिए होगा। इससे अधिक अवधि तक गाड़ी खड़ी नहीं होने दी जाएगी। लोगों को साथ में बनी पार्किंग में गाड़ी पार्क करनी पड़ेगी। यह ड्रॉपिंग प्वाइंट अभी तक बंद पड़ा था। लोगों की मांग पर इसे अब खोल तो दिया है लेकिन इसमें शुल्क रखा है। बस अड्डे पर यह ड्राॅपिंग प्वाइंट आम लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है। रोजाना सैकड़ों लोग अड्डे से बस लेने के लिए अपनी निजी गाड़ियों से यहां पहुंचते हैं और इस जगह अपनी गाड़ी खड़ी कर सकते हैं। कुछ लोगों ने इस पार्किंग में स्थायी तौर पर गाड़ियां खड़ी करनी शुरू कर दी थीं। कई वाहन एक-एक हफ्ते तक यहां खड़े रहते थे जिसके बाद अड्डा प्रबंधन ने चेन लगाकर इसे बंद कर दिया। इसके चलते लोगों को सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन




उपमहापौर के आग्रह पर दी सुविधा
लोगों ने उपमहापौर उमा कौशल से इस जगह को दोबारा खुलवाने की मांग की थी। उपमहापौर ने अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया और अड्डा प्रबंधन को ड्रॉपिंग प्वाइंट खोलने को कहा था। इसके बाद प्रबंधन ने इसकी सुविधा शुरू कर दी है। हालांकि, दस मिनट से ज्यादा गाड़ी खड़ी करने पर 20 रुपये शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों को मिलेगी सुविधा
आईएसबीटी के ऑपरेशनल प्रबंधक अशोक शर्मा ने बताया कि कई लोग ड्रॉपिंग प्वाइंट पर कई माह तक गाड़ी खड़ी कर चले जाते थे। ऐसे में बाकी लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही थी। अब 10 मिनट तक की गाड़ी खड़ी करने की सुविधा होगी। इसके बाद 20 रुपये शुल्क देना होगा। एक घंटे से ज्यादा देर तक यहां गाड़ी पार्क नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article