फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   park innaguraion in shimla

ओकओवर पार्क में मिलेंगी छह तरह की सुविधाएं

Mon, 06 Jun 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
park innaguraion in shimla
शहरवासियों के लिए खुला कई
विज्ञापन

सुविधा वाला ओकओवर पार्क
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया एमसी के बनाए पार्क का उद्घाटन
2.40 करोड़ रुपये बनाया गया है यह पार्क
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कोर एरिया में शहरवासियों को एक और बड़े पार्क की सुविधा मिल गई है। नगर निगम की ओर से बैनमोर वार्ड में बनाए ओकओवर पार्क का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को उद्घाटन किया। कई सुविधाओं वाले इस पार्क को देखकर मुख्यमंत्री ने नगर निगम को शाबाशी भी दी।
अमृत मिशन के तहत 2.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पार्क में लोगों के व्यायाम के लिए जिम उपकरण भी लगाए गए हैं। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूले और लोगों के बैठने के लिए कई बेंच लगे हैं। देवदार के हरे पेड़ों के बीच बने इस पार्क में एक फाउंटेन भी है। दीवारों पर शिमला से जुड़ी सुंदर पेंटिंग उकेरी गई है। पार्क में पानी की कमी न रहे, इसके लिए 1.14 लाख लीटर पानी की क्षमता वाला रेन हार्वेस्टिंग टैंक बनाया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों के अलावा सैलानियों के लिए भी यह पार्क आकर्षण का केंद्र रहेगा। मुख्यमंत्री ने दूसरे चरण का काम भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। पार्षद किमी सूद ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस पार्क का अब दूसरे चरण का काम शुरू होगा। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, उपमहापौर शैलेंद्र चौहान, डीसी आदित्य नेगी, आयुक्त आशीष कोहली और नगर निगम के अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में यह सुविधाएं मिलेंगी
1. पार्क में सेल्फी प्वाइंट है, दीवारों की पेंटिंग आकर्षक है
2. यहां दो रेन शेल्टर भी हैं जिनमें बैठने की सुविधा मिलेगी
3. दिव्यांग लोगों की आवाजाही के लिए खास ट्रैक बना है
4. पार्क में लगे हैं दो गेट, 30 प्रजातियों के फूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed