फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Park and parking facility in shimla

राजधानी में बनेंगे पार्क और पार्किंग, सड़कें होंगी चौड़ी

Fri, 04 Mar 2022 11:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Park and parking facility in shimla
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत राजधानी में इस साल होंगे 104 करोड़ रुपए के नए कार्य
विज्ञापन

शहर के हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा
160 करोड़ के 59 निर्माण कार्यों को किया जाएगा पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश सरकार ने राजधानी शिमला के लिए बजट में करोड़ों रुपये के निर्माण कार्य करने की घोषणा की है। हालांकि यह सभी काम स्मार्ट सिटी मिशन के बजट से करवाए जाएंगे। शहर में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 104 करोड़ रुपये के नए निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।
शिमला शहर में नए पार्क, पार्किंग, सबवे, फुट ओवर ब्रिज, सबवे आदि का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा कई फ्लाईओवर भी बनाने की योजना है। शहर में इस साल स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 160 करोड़ रुपये की 59 परियोजनाओं का काम पूरा करने का लक्ष्य भी रखा है। शहर में अभी सड़कें चौड़ी करने से लेकर कई प्रोजेक्टों का काम चल रहा है। ज्यादातर प्रोजेक्ट इस साल पूरे होने हैं। इनमें सर्कुलर रोड चौड़ा करने, विकासनगर पार्किंग, छोटा शिमला, कसुम्पटी, चौड़ा मैदान और बालूगंज व्यावसायिक परिसरों एवं पार्किंग परिसरों का निर्माण कार्य करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

संजौली आईजीएमी स्मार्ट फुटपाथ, विकासनगर लिफ्ट, आईजीएमसी पार्किंग, जाखू, लक्कड़ बाजार एस्केलेटर का काम भी इसी साल पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बजट में आगामी वित्त वर्ष के दौरान जिन 104 करोड़ रुपये के नए निर्माण कार्य शुरू करने की घोषणा की है, उन पर स्मार्ट सिटी प्रबंधन सरकारी महकमों के साथ मिलकर काम कर रहा है। स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अनुसार आगामी वित्त वर्ष के दौरान शहर में नई पार्किंग बनेंगी, इनमें कई स्टील पार्किंग का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑकलैंड टनल, एसडीए विकासनगर, मैहली, लोकल बसस्टैंड, आईजीएमसी के समीप नई मल्टी स्टोरी पार्किंग बनेंगी। इनकी डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके अलावा खलीनी और विधानसभा के पास यातायात जाम खत्म करने के लिए दो फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है। कई जगह सड़कें चौड़ी होंगी और फुटपाथ बनेंगे।
6 करोड़ कम मिले नगर निगम शिमला को
बजट के अनुसार धर्मशाला स्मार्ट सिटी की तुलना में शिमला शहर में कम परियोजनाएं शुरू होंगी। इस साल शिमला में जहां 160 करोड़ से 59 काम पूरे होंगे तो धर्मशाला शहर में 166 करोड़ से 65 काम पूरे करवाए जाएंगे। आगामी वित्त वर्ष में भी धर्मशाला में 165 करोड़ रुपये के नये निर्माणकार्य प्रस्तावित है। शिमला में 104 करोड़ खर्च होने हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत केंद्र और राज्य सरकारें 50-50 फीसदी शेयर देती है।

75 फीसदी पैसा अब सरकार देगी
शहरी स्थानीय निकायों में पार्किंग बनाने के लिए सरकार अब कुल लागत का 75 फीसदी हिस्सा देगी। पहले सरकार 50 फीसदी अंशदान देती थी। हालांकि शिमला नगर निगम क्षेत्र में इसका ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा। यहां नगर निगम पार्किंग के लिए सौ फीसदी बजट जारी करता है। दूसरे शहरी क्षेत्रों में इस घोषणा का लाभ मिलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed