फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pariksha Pe Charcha: Himachal's Satwiks told PM Modi - Toys make studies easier and stress free

परीक्षा पे चर्चा: पीएम मोदी से हिमाचल के सात्विक बोले- खिलौनों से तनाव मुक्त और आसान हो जाती है पढ़ाई

Fri, 01 Apr 2022 07:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, बिलासपुर/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, बिलासपुर/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Apr 2022 07:42 PM IST
सार

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के दो विद्यार्थी में शामिल रहे। 

विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha: Himachal's Satwiks told PM Modi - Toys make studies easier and stress free
हिमाचल के सात्विक ने पीएम से संवाद किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के दो विद्यार्थी में शामिल रहे। प्रदर्शनी के दौरान पीएम ने विद्यालय के दोनों से बातचीत भी की। दोनों विद्यार्थियों का चयन पारंपरिक खिलौना और डिजिटल पेंटिंग के वर्ग में हुआ था। देश भर से जेएनवी के छह विद्यार्थी कार्यक्रम के लिए चयनित हुए थे। सात्विक उपाध्याय नौवीं और रोहित सिंह जमा के एक छात्र हैं। प्रधानमंत्री दोनों छात्रों के साथ करीब दो मिनट तक रूबरू हुए और उनकी पेंटिंग और पारंपरिक खिलौनों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

विज्ञापन


सात्विक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करते हुए बताया कि पेंटिंग और खिलौनों से पढ़ाई को आसान और तनाव मुक्त बनाया जा सकता है। पीएम दोनों विद्यार्थियों से बात के बाद काफी प्रभावित हुए। इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि प्रदेश से केवल दो विद्यार्थियों का चयन हुआ था। ये जोनों जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में अध्यनरत हैं। छात्रों को इस मंच तक पहुंचाने में विद्यालय के कला अध्यापक अतुल कुमार सिडाना का योगदान रहा है। 
विज्ञापन


हजारों विद्यार्थी बने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के गवाह
 प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थी शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के गवाह बने। छुट्टी होने के बावजूद ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए स्कूलों में पहुंचे। शीतकालीन स्कूलों में भी कार्यक्रम हुए। कई स्कूलों में टीवी और प्रोजेक्टरों से सीधा प्रसारण दिखाया गया। कुछ जगह रेडियो सेट पर प्रधानमंत्री का विद्यार्थियों से हुआ संवाद सुनाया गया। प्रधान सचिव शिक्षा डॉ. रजनीश और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने राजधानी शिमला के पोर्टमोर स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को बच्चों के साथ बैठकर देखा। राजभवन शिमला में भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के करीब 50 विद्यार्थी लाई स्ट्रीमिंग से माध्यम से  कार्यक्रम के साक्षी बने। यह कार्यक्रम दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित किया गया। राजभवन शिमला में विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम को देखने की व्यापक व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया ने विद्यार्थियों से संवाद किया और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन पर बच्चों की प्रतिक्रिया ली। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed