फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pargaliding in shimla

शिमला के पास देवीधार में भी होगी अब पैराग्लाइडिंग

Wed, 03 Mar 2021 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Pargaliding in shimla
शिमला के देवीधार में उड़ान भरने की कोश‌िश करता पैराग्लाइडर पायलट।
प्रदेश सरकार की टेक्निकल कमेटी फॉर एडवेंचर स्पोर्ट्स ने निरीक्षण कर किया चयन
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के पास देवीधार में जल्द ही मानव परिंदे उड़ान भर सकेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से गठित टेक्निकल कमेटी फॉर एडवेंचर स्पोर्ट्स ने बुधवार को निरीक्षण कर शिमला से करीब 30 किलोमीटर दूर देवीधार साइट का पैराग्लाइडिंग के लिए चयन कर लिया है। कमेटी ने दो अन्य साइटों बसंतपुर और बडमैन का भी निरीक्षण किया लेकिन इन्हें पैराग्लाडिंग के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया।
खटनोल में घाटी संकरी होने के अलावा टेक ऑफ और लैंडिंग साइट सही नहीं पाई गई जबकि बडमैन में टेक ऑफ साइट दुर्गापुर टॉप सही पाया गया लेकिन लैंडिंग साइट सहीं नहीं मिली। देवीधार साइट के लिए देवीधार चोटी को टेक ऑफ साइट और शकरोड़ी को लैंडिंग साइट के तौर पर उपयुक्त पाया गया है। टेस्ट फ्लाइट के दौरान पायलट ने करीब 15 मिनट में लैंडिंग की। टेक्निकल कमेटी फॉर एडवेंचर स्पोर्ट्स अब 15 दिन के भीतर अपनी निरीक्षण रिपोर्ट पर्यटन विभाग के निदेशक को सौंपेगी। इसके बाद देवीधार साइट पर उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। इस साइट पर निजी ऑपरेटर पैराग्लाइडिंग की सुविधा देंगे जबकि नियंत्रण पर्यटन विभाग का रहेगा। निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग के जिला पर्यटन अधिकारी जीडी काल्टा, इंस्पेक्टर होटल दिलीप ठाकुर, टेक्निकल कमेटी के सदस्य पायलट ज्योति ठाकुर, पायलट शिवराज ठाकुर और सन्नी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होने पर शुरू होगी पैैराग्लाइडिंग : राणा
अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनेरिंग के निदेशक कर्नल नीरज राणा ने बताया कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा और युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से गठित कमेटी ने बुधवार को देवीधार, बडमैन और खटनोल का निरीक्षण किया। देवीधार साइट पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त पाई गई है। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद यहां पैराग्लाइडिंग शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed