{"_id":"5c83c501bdec221461124edc","slug":"paratrooper-late-amit-kumar-funeral-in-kangra-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैराट्रूपर अमित का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैराट्रूपर अमित का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
Sat, 09 Mar 2019 07:22 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 09 Mar 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
आगरा के मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में कमांडो प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनावश हुई मौत के बाद पैराट्रूपर अमित कुमार का शनिवार को उनके पैतृक गांव बूसल में अंतिम संस्कार किया गया। हजारों नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
इस दौरान भारत माता की जय और वंदेमातरम से पूरा गांव गूंज उठा। वायु सेना और पुलिस के जवानों ने भी उन्हें सलामी दी। पैराट्रूपर अमित के छोटे भाई अनिल कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी। दो साल पहले ही संगीता के साथ उनका विवाह हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos
उपमंडल नगरोटा बगवां की बूसल पंचायत के रहने वाले पैराट्रूपर अमित आगरा के मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में पैराजंप के दौरान पैराशूट न खुलने से नीचे जमीन पर गिर गए। दुर्घटना के तुरंत बाद अमित कुमार को सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
पठानकोट से वायु सेना अधिकारी फ्लाइंग अफसर उदय रवि की अगुवाई में शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अमित कुमार की पार्थिव देह वायु सेना की गाड़ी में पठानकोट से उनके पैतृक गांव लाई गई।
इस मौके पर नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार, एसडीएम नगरोटा बगवां अंकुश शर्मा, नायब तहसीलदार बड़ोह नरेंद्र कुमार और डीएसपी कांगड़ा धर्मचंद वर्मा आदि मौजूद रहे।