{"_id":"6433bff5d1c93595620b4827","slug":"paragliding-world-cup-in-bir-billing-in-october-november-2023-in-kangra-himachal-pradesh-soon-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paragliding: एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप के सफल आयोजन से बीड़ बिलिंग में वर्ल्ड कप का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paragliding: एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप के सफल आयोजन से बीड़ बिलिंग में वर्ल्ड कप का रास्ता साफ
Mon, 10 Apr 2023 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
राजकुमार सूद, संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
राजकुमार सूद, संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:23 PM IST
सार
बीड़ बिलिंग में अब तक के पैराग्लाइडिंग के इतिहास में एक बार ही 2012 में वर्ल्ड कप का आयोजन संभव हो सका है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीड़ बिलिंग घाटी में आठ वर्षों के अंतराल के बाद प्रदेश पर्यटन विभाग और बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रयासों से पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी वर्ल्ड कप के सफल आयोजन के बाद अब इसी वर्ष अक्तूबर-नवंबर में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा को पर्यटन जिला के रूप में विकसित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इसी के तहत विश्व में दूसरे स्थान पर आने वाली घाटी में नवंबर में वर्ल्ड कप के आयोजन को मुख्यमंत्री ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बीड़ में पर्यटन के लिए मांग के अनुसार धन उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। बीड़ बिलिंग में अब तक के पैराग्लाइडिंग के इतिहास में एक बार ही 2012 में वर्ल्ड कप का आयोजन संभव हो सका है।
विज्ञापन
इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सेना की ओर से प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ है। पैराग्लाइडिंग के साहसिक खेल की सर्वोच्च संस्था फ्रांस की पीडब्ल्यूसीए और एफएआई प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के बाद ही किसी देश को वर्ल्ड कप की मेजबानी की अनुमति देता है।
विज्ञापन
एक्यूरेसी फ्री वर्ल्ड कप के आयोजन के बाद घाटी में पर्यटन को बढ़ावा मिला है। पिछले एक सप्ताह से घाटी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। जून में 12 करोड़ से बने दुनिया के पहले पैराग्लाइडिंग स्कूल का उद्घाटन करवाने का प्रयास किया जा रहा है। यह इस स्कूल की शुरुआत प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।