फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Paragliding started from Bandla site, Punjab's pilot took first flight

Bilaspur News: बंदला साइट से पैराग्लाइडिंग शुरू, पंजाब के पायलट ने भरी पहली उड़ान

Thu, 06 Jul 2023 11:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jul 2023 11:06 PM IST
सार

बिलासपुर जिले की बंदला पैराग्लाइडिंग साइट से गुरुवार को पहली बार उड़ान भरी गई। दिन में थोड़ी देर के लिए मौसम साफ हुआ और इसी दौरान साइट से पहली उड़ान भरी गई।

विज्ञापन
Paragliding started from Bandla site, Punjab's pilot took first flight
बंदला पैराग्लाइडिंग साइट। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की बंदला पैराग्लाइडिंग साइट से गुरुवार को पहली बार उड़ान भरी गई। दिन में थोड़ी देर के लिए मौसम साफ हुआ और इसी दौरान साइट से पहली उड़ान भरी गई। बंदला में पैराग्लाइडिंग के शौकीनों का आना शुरू हो गया है। वीरवार को पंजाब के कोटकपूरा से एक्रो पायलट अर्शदीप बंदला पहुंचे और मौसम साफ होते ही उन्होंने उड़ान भरी। बंदला से उड़ान भरने के बाद उन्होंने लुहणू मैदान में लैंडिंग की। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कहा कि देश में इस प्रकार की कोई साइट नहीं है। एक्रो गतिविधियों के लिए यह साइट सुरक्षित है।

विज्ञापन


बताया कि वह पहले भी यहां से उड़ान भर चुके हैं। साइट को अधिसूचित करवाने केे लिए उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार का आभार जताया। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि साइट शुरू होने के बाद पहली उड़ान भरी गई। साइट से अब लगातार उड़ानें भरी जाएंगी। स्थानीय पायलट भी उड़ानें भरना शुरू करेंगे। इसके साथ ही व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी। प्रदेश के साथ बाहरी राज्यों से पैराग्लाइडिंग के शौकीन यहां आने के लिए उनके साथ संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed