फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Paragliding in Beed Billing

बीड़ बिलिंग घाटी में विदेशी पायलटों की दस्तक, लौटी रौनक

Mon, 23 Oct 2017 09:00 AM IST
राजकुमार सूद/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
राजकुमार सूद/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Updated Mon, 23 Oct 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
Paragliding in Beed Billing

साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए स्वर्ग कही जाने वाली विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में उड़ानों का सिलसिला चरम सीमा पर है। चुनावी शोरगुल से बेखबर विदेशी पायलट रोजाना घाटी में उड़ानों का आनंद ले रहे हैं।

विज्ञापन


रुस, यूके, आस्ट्रिया, आस्ट्रेलिया, उक्रेन, हालैंड, उजबेकिस्तान सहित करीब एक दर्जन देशों के करीब 160 पायलट घाटी में एक सप्ताह से डेरा डाले हुए हैं और रोजाना उड़ानें भर रहे हैं।
विज्ञापन


विदेशी पायलटों के घाटी में दस्तक देने पर बीड़ बिलिंग घाटी के पर्यटन व्यवसाय पर अनुकूल असर पड़ा है। रोजाना सैकड़ों लोग घाटी में उड़ानों का आनंद लेने के लिए आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी पायलटों का जमावड़ा नवंबर माह के अंत तक रहने की उम्मीद है। घाटी में उड़ान भरने के लिए पायलटों को स्थानीय प्रशासन से 500 रुपये एक सप्ताह के हिसाब से फीस चुकानी पड़ती है और दस्तावेजों के सही होने पर ही वह उड़ान भर सकता है।

इन पायलटों के लिए एसोसिएशन के तत्वावधान में बचाव दल तैनात रहता है। उधर, एसडीएम बैजनाथ डॉ. मुरारी ने बताया कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही पायलटों को उड़ान की अनुमति दी जा रही है।


चुनाव के कारण बड़ी प्रतियोगिता नहीं हुई
चुनावी सीजन मानवीय परिंदों के साहसिक खेल के सीजन पर भारी पड़ा है। पिछले तीन चार सालों से घाटी में अक्तूबर नवंबर माह में बड़ी प्रतियोगिता होती आई है।

इस मर्तबा चुनावी सीजन के चलते पैराग्लाइडिंग की बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन संभव नहीं हो पाया है। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन भारतीय वायु सेना के सहयोग से मात्र एक दिवसीय प्रतियोगिता का ही आयोजन करवा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed