फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Paragliding center and hotel complex opened in Beed, CM Sukhu inaugurated it

Kangra: बीड़ में खुला पैराग्लाइडिंग सेंटर और होटल परिसर, सीएम सुक्खू ने किया उद्घाटन

Sat, 25 Jan 2025 05:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/बीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/बीड़ Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jan 2025 05:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक खेल और पर्यटन तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जो उत्साह, चुनौती और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक अनूठा मिश्रण हैं। 

विज्ञापन
Paragliding center and hotel complex opened in Beed, CM Sukhu inaugurated it
बीड़ में खुला पैराग्लाइडिंग सेंटर और होटल परिसर, - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा जिला में बीड़ पैराग्लाइडिंग सेंटर एवं होटल परिसर का उद्घाटन किया। इस परिसर का निर्माण हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से पर्यटन विभाग की स्वदेश दर्शन योजना के अंतगर्त किया गया है ताकि राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। परिसर के निर्माण की कुल लागत लगभग नौ करोड़ रुपये है। यह भवन बीड़ के मध्य में स्थित है। इस भवन में कार्यालय कक्ष, व्याख्यान कक्ष, सम्मेलन कक्ष, छात्रावास, सिंगल बेड रूम, एक डाइनिंग हॉल और एक आधुनिक रसोईघर है, जिसमें एक ही समय में कई पर्यटक और प्रशिक्षु रह सकते हैं। परिसर में लिफ्ट की सुविधा भी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक खेल और पर्यटन तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जो उत्साह, चुनौती और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक अनूठा मिश्रण हैं। उन्होंने कहा कि बीड़ पैराग्लाइडिंग सेंटर एवं होटल परिसर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम और एबीवी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स मनाली द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाएगा। भवन का कुछ हिस्सा एबीवी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स, मनाली द्वारा पैराग्लाइडिंग पाठ्यक्रम चलाने के लिए रखा जाएगा और परिसर के बाकी हिस्से में बीड़ में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए होटल की सुविधा होगी।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परिसर में राज्य के लिए राजस्व अर्जित करने की अपार संभावनाएं हैं, क्योंकि यह भारत में अपनी तरह का पहला परिसर होगा जो न केवल कांगड़ा जिले में आने वाले पर्यटकों की मेजबानी करेगा, बल्कि पैराग्लाइडिंग और उड़ान सीखने के इच्छुक व्यक्तियों को प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने लिए हर संभव प्रयास कर रही है, अब बीड़-बिलिंग में इस सुविधा की शुरुआत से बीड़ के आसपास के क्षेत्रों को कई लाभ होंगे, जैसे कि नौकरियों के सृजन से आर्थिक विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और व्यक्तिगत विकास। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच लोकप्रिय होने के कारण बीड़-बिलिंग सबसे तेजी से बढ़ता हुआ पर्यटन स्थल बन गया है, जो पूरे साल यात्रियों और साहसिक उत्साही लोगों से भरा रहता है। यह परिसर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बेसिक से लेकर एडवांस कोर्स तक पैराग्लाइडिंग के विभिन्न पाठ्यक्रम प्रदान करेगा। इस सुविधा के अधिकतम उपयोग के लिए प्रशिक्षण गतिविधियों के साथ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से एक पूर्ण पैमाने पर होटल का संचालन किया जाएगा। एचपीटीडीसी और एबीवीआईएमएएस द्वारा प्रदान किए जाने वाले लागत प्रभावी आवास और प्रशिक्षण से निश्चित रूप से राज्य को अच्छा राजस्व प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed