फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Paragliders successfully fly in Una's Gharwasda

ऊना के घरवासड़ा में पैराग्लाइडरों ने भरी सफल उड़ान

Thu, 15 Jul 2021 07:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Jul 2021 07:04 PM IST
सार

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधी खेल संस्थान मनाली के अतिरिक्त निदेशक सुरिंद्र ठाकुर ने कहा कि ट्रायल सफल रहा है। अब तकनीकी समिति टेक ऑफ तथा लैंडिंग साइट को अधिसूचित करेगी।

विज्ञापन
Paragliders successfully fly in Una's Gharwasda
पैराग्लाइडरों ने भरी सफल उड़ान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के घरवासड़ा से गुरुवार को पैराग्लाइडरों ने पहली बार उड़ान भरी।  तकनीकी समिति के सामने सुबह लगभग सात बजे दो पैराग्लाइडों ने घरवासड़ा से टेक ऑफ किया तथा गरीबनाथ मंदिर के पास लैंडिंग की। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधी खेल संस्थान मनाली के अतिरिक्त निदेशक सुरिंद्र ठाकुर ने कहा कि ट्रायल सफल रहा है।

विज्ञापन


अब तकनीकी समिति टेक ऑफ तथा लैंडिंग साइट को अधिसूचित करेगी। कहा कि हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग के लिए बीड़-बिलिंग के बाद घरवासड़ा को देश में दूसरी सबसे बेहतर साइट पाया गया है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि प्रोफेशनल पायलट ने वीरवार को घरवासड़ा से अंदरौली तक उड़ान भरी। यह कामयाब रही। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी के माध्यम से अंदरौली में जल क्रीड़ाओं के लिए कांप्लेक्स बनना प्रस्तावित है। जल्द गोबिंदसागर में वाटर स्पोर्ट्स भी शुरू होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed