फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Paraglider pilots flying from Badladhar made emergency landing in Gobind Sagar lake

Paragliding: बदंलाधार से उड़े पायलटों ने गोबिंद सागर झील में की आपात लैंडिंग

Thu, 29 Sep 2022 09:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Sep 2022 09:34 PM IST
सार

बंदलाधार में चले रहे पैराग्लाइडिंग एडवांस (एसआईवी) कोर्स में भाग ले रहे देश भर के पैराग्लाइडर पयालटों ने गुरुवार को आपातकालीन स्थिति में पानी में उतरने का प्रशिक्षण लिया। 

विज्ञापन
Paraglider pilots flying from Badladhar made emergency landing in Gobind Sagar lake
पैराग्लाइडर पयालटों ने आपातकालीन स्थिति में पानी में उतरने का प्रशिक्षण लिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की बंदलाधार में चले रहे पैराग्लाइडिंग एडवांस (एसआईवी) कोर्स में भाग ले रहे देश भर के पैराग्लाइडर पयालटों ने गुरुवार को आपातकालीन स्थिति में पानी में उतरने का प्रशिक्षण लिया। पायलटों को रिजर्व पैराशूट तैनाती करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें यदि आसमान में उड़ते समय कोई आपातस्थिति आ जाए, तो पैराग्लाइडर में एक रिजर्व पैराशूट भी होता है, जिसकी मदद से सेफ लैडिंग की जा सकती है। इसी का प्रशिक्षण पायलटों को दिया गया कि किस तरह से इस इस रिजर्व पैराशूट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन


पायलटों ने बंदलाधार से उड़ान भर कर लुहणू मैदान और गोबिंद सागर झील में लैडिंग की। बता दें कि विश्व की तीन बड़ी एक्रो पैराग्लाइडिंग साइट में शुमार बिलासपुर की बंदला धार पर 10 दिवसीय पैराग्लाइडिंग एंडवांस (एसआईवी) कोर्स करवाया जा रहा है। इसमें  केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल से करीब 25 पायलट भाग ले रहे हैं। भारत के नंबर एक एक्रो पायलट पुणे के तानाजी टाकवे इन पायलटों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कोर्स का समापन शुक्रवार को होगा। कोर्स के दौरान विशेष रूप से बचाव टीम नियुक्त की गई थी, जिसमें बिलासपुर के विक्रम, बॉबी और रिशु शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed