फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Paraglider crashes in Bir Billing, pilot missing

Kangra News: बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडर क्रैश, पायलट लापता

Fri, 20 Oct 2023 08:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Oct 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
Paraglider crashes in Bir Billing, pilot missing
बिलिंग घाटी(फाइल) - फोटो : संवाद

 पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी से फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ान भरने वाला पायलट क्रैश लैंडिंग के बाद से लापता हो गया। देर शाम तक पायलट का पता नहीं चल सका था। पायलट की पहचान 28 वर्षीय लखनऊ निवासी अभी उदय के रूप में हुई है। अभी उदय पंजाब के पायलट इंस्ट्रक्टर गुरप्रीत से प्रशिक्षण ले रहे थे।

विज्ञापन


पायलट ने करीब 11:00 बजे बिलिंग से उड़ान भरी और बिलिंग घाटी के पीछे की तरफ उनका पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बीड़ से 12 सदस्यों का एक बचाव दल लापता पायलट की तलाश में भेजा गया। बचाव दल के प्रतिनिधि ने बताया कि पायलट की लोकेशन की जानकारी मिल गई है और उसके मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप का समापन करेंगे मुख्यमंत्री

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड बिलिंग घाटी में 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक चलने वाली क्रॉस कंट्री प्री वर्ल्ड कप प्रतियोगिता का शुभारंभ पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली करेंगे। वहीं मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। दो नवंबर को समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भाग लेंगे। प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से प्रतियोगिता को आयोजित करवा रही बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अब तक 33 देश के 180 पायलटों ने आवेदन किया है। एफएआई और पीडब्लूसीए के निर्देशों के तहत प्रतियोगिता में 150 पायलट ही भाग ले सकेंगे।

25 अक्तूबर तक पायलट पंजीकरण करवा सकेंगे और 26 अक्तूबर को प्रतिभागियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच एंबुलेंस, भारतीय सेना के दो हेलीकाप्टर और पर्वतारोहण संस्थान के 50 सुरक्षा प्रतिनिधि और एसोसिएशन के सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। पांच वर्गों में विजेताओं को इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग प्राप्त होगी। पहली बार 20 वर्ष से कम आयु के पायलटों के लिए अलग कैटेगरी रखी गई है। प्रतियोगिता में भारतीय वायुसेना और भारतीय थल सेना के पायलट भी भाग लेंगे। पहली बार तीन दिवसीय कार्निवाल का आयोजन पर्यटन विभाग की ओर से किया जाएगा। इस मौके पर रविंद्र बिट्टू, सुरेश ठाकुर, अंकित सूद,परवीन कुमार, राज कुमार, सलभ अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed