फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Paper Leak Case: Vikramaditya said Those who themselves are under suspicion, entrusted the responsibility of investigation

पेपर लीक मामला: विक्रमादित्य बोले- जो खुद शक के दायरे में, उन्हें ही सौंपा जांच का जिम्मा

Mon, 16 May 2022 04:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 May 2022 04:50 PM IST
सार

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। इसमें हिमाचल पुलिस के आला अधिकारी भी संलिप्त हैं। 10 से 15 लाख रुपये तक सीटें बेची गईं। प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। जो लोग शक के दायरे में हैं, सरकार ने उन्हें ही जांच का जिम्मा सौंपा है। ऐसे में कैसे निष्पक्ष जांच हो सकती है। 

विज्ञापन
Paper Leak Case: Vikramaditya said  Those who themselves are under suspicion, entrusted the responsibility of investigation
शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। इसमें हिमाचल पुलिस के आला अधिकारी भी संलिप्त हैं। 10 से 15 लाख रुपये तक सीटें बेची गईं। प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। जो लोग शक के दायरे में हैं, सरकार ने उन्हें ही जांच का जिम्मा सौंपा है। ऐसे में कैसे निष्पक्ष जांच हो सकती है। सोमवार को रोहड़ू में पत्रकार वार्ता के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से हिमाचल में कांग्रेस पार्टी में नए रक्त का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ गया है। विधानसभा चुनाव के लिए बहुत कम समय शेष रहा है।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर लड़ाई लड़नी होगी। भाजपा सरकार की नाकामियों को बूथ स्तर तक ले जाना होगा। कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले अपना घोषणापत्र लाएगी। इसमें कर्मचारियों, बागवानों, बेरोजगार युवाओं सहित प्रदेश के हर वर्ग की मांगों को जोड़ा जाएगा। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि प्रदेश की वित्तीय परिस्थिति जिसकी अनुमति देती है, उतनी ही बात घोषणा पत्र में कांग्रेस शामिल करेगी। कहा कि बागवानों को सेब का समर्थन मूल्य कश्मीर की तर्ज पर मिलना चाहिए। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस बागवानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य एमआईएस के तहत दिलाएगी। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, रोहड़ू कांग्रेस के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed