{"_id":"62813f0858f9bf52ae3c8f45","slug":"paper-leak-case-shimla-news-sml4089477100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी के बाद अब ज्यादा अंक लेने वाले रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी के बाद अब ज्यादा अंक लेने वाले रडार पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी के बाद अब ज्यादा अंक लेने वाले पुलिस की रडार पर हैं।
अब पुलिस ज्यादा अंक लेने वाले अभ्यर्थियों से पूछताछ करने की तैयारी में है। जिले में लगभग 23 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनके अंक 60 से ज्यादा हैं। सूत्रों के अनुसार सबसे पहले उन अभ्यर्थियों से पूछताछ की जाएगी जिनके अंक 10वीं और 12वीं में कम हैं, लेकिन पुलिस भर्ती परीक्षा में ज्यादा हैं। इनसे कई सवाल भी पूछे जाएंगे।
बता दें कि पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी हर जिले में ज्यादा अंक लेने वाले अभ्यार्थियों से पूछताछ कर रही है। इसी कार्रवाई के चलते बिलासपुर जिले में परीक्षा में 63 नंबर लेने वाले एक अभ्यर्थी पर पुलिस को शक हुआ। उसके 12वीं कक्षा में 41 प्रतिशत अंक थे। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पिता ने पेपर की सेटिंग करवाई थी। उस युवक के पिता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उसने बताया कि शिमला जिले के एक व्यक्ति ने 6,000,00 रुपये में पेपर उपलब्ध करवाया था।