फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Paonta Shillai National Highway Sinked sirmour Himachal

पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे धंसा, सैकड़ों गांवों का संपर्क कटा, मुसाफिर फंसे

Sun, 06 Oct 2019 06:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतौन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतौन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Oct 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Paonta Shillai National Highway Sinked sirmour  Himachal
- फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 लाल सतौन के समीप कच्ची नामक स्थान पर करीब 10 मीटर नीचे धंस गया है। बीच सड़क में बड़ी दरारें आने के कारण धंसे एचएच पर यातायात सुरक्षित नहीं है। लिहाजा, प्रशासन ने इस सड़क पर यातायात रोक दिया गया है। सड़क के दोनों ओर बैरिकेड लगाए गए हैं।

विज्ञापन


सड़क धंसने से गिरिपार के सैकड़ों गांवों का संपर्क टूट गया है। दिनभर इस सड़क पर सैकड़ों वाहनों में आए मुसाफिर फंसे रहे। इन्हें दस किलोमीटर पैदल सफर तय कर सतौन पहुंचना पड़ा। इस दौरान उन्हें गिरि नदी को भी पार करना पड़ा। सिलिंडर और अन्य सामान कंधे पर उठाकर कई मुसाफिरों ने गिरि नदी को पार किया। फिलहाल लोगों को सतौन से श्री रेणुका होते हुए ही शिलाई पहुंचने का एक मात्र विकल्प है।
विज्ञापन


सड़क में रविवार सुबह पहले दरारें आई। उसके बाद पूरी पहाड़ी दरकने लगी और गिरि नदी के साथ लगती सड़क का लगभग 200 मीटर का हिस्सा करीब दस मीटर नीचे धंस गया। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से सड़क बनाने का कार्य भी शुरू नहीं किया जा रहा है। इस सड़क के अलावा शिलाई क्षेत्र को जाने के लिए कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। प्रशासन विकल्प की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी पहाड़ी दरकने से सड़क लगभग 10 मीटर नीचे धंस गई हैं। कफोटा डिवीजन में तैनात नेशनल हाईवे लोनिवि के सहायक अभियंता संजीव अग्रवाल ने बताया कि सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस वजह से यातायात बंद किया गया है। 80 के दशक में तत्कालीन परिवहन मंत्री और शिलाई के विधायक गुमान सिंह की गाड़ी भी इसी जगह में सड़क धसने के कारण फंस गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed