फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panoramic Vistadome Train trial from Shimla to Shoghi

Panoramic Vistadome Train: शिमला से शोघी के बीच आज शुरू होगा पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन का ट्रायल

Mon, 19 Jun 2023 11:07 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 19 Jun 2023 11:07 AM IST
सार

शिमला और शोघी के बीच पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन के चार कोच दौड़ाए जाएंगे और 22 से 28 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर ट्रायल होगा।

विज्ञापन
Panoramic Vistadome Train trial from Shimla to Shoghi
पैनोरमिक विस्ताडोम कोच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर शिमला से शोघी के बीच आज से पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन का ट्रायल शुरू होगा। ट्रायल के लिए कालका पहुंची आरडीएसओ (अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन) लखनऊ की टीम ने रविवार को पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत कालका रेलवे स्टेशन पर रैक प्लेसमेंट के बाद ट्रायल उपकरणों को शिफ्ट करने का काम पूरा किया।

विज्ञापन


सोमवार से शिमला और शोघी के बीच पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन के चार कोच दौड़ाए जाएंगे और 22 से 28 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर ट्रायल होगा। पहले पांच दिन खाली कोचों के साथ ट्रायल होगा, अगले पांच दिन वजन (रेत के बोरे) के साथ ट्रायल होगा। आरडीएसओ के संयुक्त निदेशक (परीक्षण) आरएस तिवारी ने बताया कि ट्रायल के लिए इंस्ट्रूमेंटेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


आरसीएफ कपूरथला ने बनाए हैं आधुनिक कोच
पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन के अत्याधुनिक कोचों का निर्माण आरसीएफ (रेल कोच फैक्टरी) कपूरथला में किया गया है। आरसीएफ की टीम भी ट्रायल के दौरान मौजूद रहेगी। बीते साल दिसंबर में दो पैनोरमिक शेल कोचों का ट्रायल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सीटें नहीं थीं, मात्र कोच का ढांचा ही कालका-शिमला सेक्शन पर दौड़ाया गया था। पैनोरमिक शेल कोचों का ट्रायल सफल रहा था। सोमवार से शुरू होने वाला चार कोचों का ट्रायल सफल होने के बाद इसी साल कालका और शिमला के बीच सात पैनोरमिक विस्ताडोम कोच वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

एक करोड़ में तैयार हुआ है एक पैनोरमिक कोच
एक पैनोरमिक कोच की अनुमानित लागत एक करोड़ रुपये है। परीक्षण के लिए तैयार किए गए ट्रायल रैक में एसी एग्जीक्यूटिव चेयरकार, एसी चेयरकार, नॉन एसी चेयरकार और लगेज कार शामिल हैं। एक्जीक्यूटिव चेयरकार 12 सीटर, चेयरकार 24 सीटर, नॉन एसी चेयरकार 30 सीटर और पावर कार कम लगेज वैन में गार्ड के बैठने की व्यवस्था रहेगी।


इन कोचों में खिड़कियों का आकार बड़ा है। छत तक खिड़की है, जिससे यात्री पहाड़ों और घाटियों की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे। कोच एयर ब्रेक, एलईडी लाइट, 360 डिग्री पर घूमने वाली चेयर, सीसीटीवी और फायर अलार्म से लैस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed