फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panoramic Vistadome Train First Trial success From Shimla To Shoghi

Shimla: 22 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पर पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन का पहला ट्रायल सफल

Tue, 20 Jun 2023 08:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 20 Jun 2023 08:32 PM IST
सार

आरडीएसओ के उपनिदेशक परीक्षण सुसरन टीरू ने बताया कि पहले दिन शोघी और शिमला के बीच ट्रायल के दौरान विभिन्न मानकों का परीक्षण किया गया।

विज्ञापन
Panoramic Vistadome Train First Trial success From Shimla To Shoghi
शिमला में पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन का ट्रायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन का पहला सफल ट्रायल हुआ। आरडीएसओ लखनऊ और आरसीएफ कपूरथला की टीमों ने संयुक्त रूप से ट्रायल किया। कालका से आरडीएसओ स्पेशल ट्रेन सुबह 8:05 पर रवाना हुई और 1:00 बजे शोघी पहुंची। शोघी पहुंचने पर गाड़ी में लगाए गए सेंसरों की तकनीकी जांच के बाद 1:46 बजे 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर शिमला की ओर रवाना किया गया।

विज्ञापन


2:27 पर स्पेशल ट्रेन शिमला रेलवे स्टेशन पहुंची। शिमला और शोघी के बीच बुधवार से 10 दिन तक ट्रायल होंगे। ट्रेन को अधिकतम 28 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर भी चलाया जाएगा। रोजाना 2 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार बढ़ाकर ट्रायल किया जाएगा। आरडीएसओ के उपनिदेशक परीक्षण सुसरन टीरू ने बताया कि पहले दिन शोघी और शिमला के बीच ट्रायल के दौरान विभिन्न मानकों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


आरसीएफ कपूरथला के डिप्टी सीएमई डिजाइन अभय डोगरा ने बताया कि ट्रायल के दौरान कोच का राइडिंग एक्सपीरियंस बेहतरीन रहा। ट्रायल पूरा होने के बाद आरडीएस और पैनोरमिक विस्ताडोम कोच का नियमित उत्पादन शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साउंड प्रूफ है पैनोरमिक विस्ताडोम एसी कोच
पैनोरमिक विस्ताडोम एसी कोच साउंड प्रूफ हैं। बाहर का शोर कोच के भीतर नहीं सुनाई देता। पहली बार कोच में एयर ब्रेक दी गई है। एलईडी लाइटों से लैस कोच स्टेनलेस स्टील से तैयार किए गए हैं। पैनारोमिक विंडो में शीशे छत तक लगे हैं, जिससे बाहर के नजारे साफ दिखते हैं। सीटें सुविधाजनक हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीसी कैमरे लगे है।


टायलेट आधुनिक वैक्यूम फ्लश से लैस हैं। पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन में दो एसी प्रीमियम, एक नाॅन एसी व पावर एसी कोच तैयार किया गया है। प्रीमियम एसी कोच 12 सीटर है। एसी चेयर कार 24 सीटर है, नाॅन एसी 30 सीटर है। पावर एसी कोच अन्य कोच को पावर देगा और उसमें सिर्फ गार्ड बैठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed