फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panjab University won silver under the captaincy of Sirmour's Shweta

Sirmour News: सिरमौर की श्वेता की कप्तानी में पंजाब विश्वविद्यालय ने जीता रजत

Mon, 09 Jan 2023 10:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Jan 2023 10:03 PM IST
सार

सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल की चंबीधार क्षेत्र की श्वेता ठाकुर के नेतृत्व में वॉलीबाल की आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पंजाब विवि पटियाला की टीम ने रजत पदक हासिल किया है। 

विज्ञापन
Panjab University won silver under the captaincy of Sirmour's Shweta
श्वेता की कप्तानी में पंजाब विश्वविद्यालय ने जीता रजत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल की चंबीधार क्षेत्र की श्वेता ठाकुर के नेतृत्व में वॉलीबाल की आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पंजाब विवि पटियाला की टीम ने रजत पदक हासिल किया है। श्वेता ठाकुर को पटियाला विवि की वॉलीबाल टीम की कप्तानी का अवसर मिला। श्वेता ठाकुर पटियाला यूनिवर्सिटी से बीएड कर रही हैं। इससे पहले भी वह आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में दो बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा भी श्वेता ठाकुर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी रजत पदक हासिल किया है।  वह पिछले सात वर्षों से लगातार सीनियर नेशनल खेल रही हैं। श्वेता ने उपलब्धि का श्रेय कोच रचना धोटा और मैनेजर पूनम धोटा और परिजनों को दिया। 

विज्ञापन


जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम रवाना
वहीं, राजस्थान के डीडवाना में 11 से 15 जनवरी तक होने वाली 44वीं राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए  हिमाचल की टीम रवाना हो गई है। खिलाड़ियों के लिए सुंदरनगर में प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सोमवार को निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल मौजूद रहे। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव दीपक अंगारा, हैंडबाल कोच अशोक कुमार और लोकेश शर्मा भी मौजूद रहे। कोच अशोक कुमार ने बताया प्रतियोगिता के लिए सुंदरनगर में 2 से 9 जनवरी तक कैंप लगाया गया। टीम की कैप्टन जाग्रति और वाइस कैप्टन मानसी हैं। इसके अलावा मंडी से अवंतिका, अंजली, दीक्षा और मन्नत, बिलासपुर से आंचल, काजल, निकिता, शिक्षा, ऊना से संपदा, खुशबू, ब्रिंदा, कुल्लू से सपना, शिमला से स्वीटी और कांगड़ा से वैशाली शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed