{"_id":"646e04f6fb1cf57f7d020815","slug":"pangi-primary-school-students-ignorant-about-name-of-country-teachers-will-give-answer-to-officers-in-shimla-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: देश का नाम क्यों नहीं बता पाए बच्चे, शिक्षक और अधिकारी देंगे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: देश का नाम क्यों नहीं बता पाए बच्चे, शिक्षक और अधिकारी देंगे जवाब
Wed, 24 May 2023 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 May 2023 06:08 PM IST
सार
भाजपा विधायक डॉ. जनकराज ने प्राथमिक पाठशाला का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान जब उन्होंने बच्चों से अपने देश का नाम बताने को कहा तो बच्चे देश का नाम नहीं बता पाए।
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल पांगी में बच्चों से संवाद करते विधायक डॉ. जनकराज। (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनजातीय क्षेत्र पांगी में सरकारी स्कूल के बच्चों को देश का नाम पता नहीं होने के मामले में शिक्षा अधिकारियों को शिमला बुलाया गया है। बुधवार को पांगी से खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी और संबंधित स्कूल के दो शिक्षक शिमला के लिए रवाना हो गए। वह शिमला में स्कूल में बच्चों की पढ़ाई को लेकर जवाब देंगे।
विज्ञापन
इन अधिकारियों से शिक्षा निदेशक ने पांगी के 168 प्राथमिक पाठशालाओं के दो सालों का पूरा रिकॉर्ड साथ मंगवाया है। इसमें दो सालों तक स्कूल में हुई एडमिशन और परीक्षा परिणाम का पूरा ब्योरा मांगा गया है। वीरवार को उनकी दिल्ली से आई टीम और शिक्षा निदेशक के साथ बैठक होगी। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों तथा खंड प्रारंभिक शिक्षा से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
यह है मामला
कुछ दिन पहले जब भाजपा विधायक डॉक्टर जनकराज पांगी घाटी के दौरे पर थे। उस दौरान उन्होंने प्राथमिक पाठशालाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जब उन्होंने बच्चों से अपने देश का नाम बताने को कहा तो बच्चे देश का नाम नहीं बता पाए। इसको लेकर उन्होंने संबंधित स्कूल के शिक्षकों को लताड़ लगाई। इस मामले को मुख्यमंत्री के ध्यान में भी लाया। उनका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन