{"_id":"5c890dd9bdec22141e2225ef","slug":"pandit-sukhram-grandson-ashrya-sharma-is-campaigning-for-lok-sabha-election-in-kinnaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामस्वरूप पर सहमति के बाद भी प्रचार में जुटे सुखराम के पोते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामस्वरूप पर सहमति के बाद भी प्रचार में जुटे सुखराम के पोते
Wed, 13 Mar 2019 07:34 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Mar 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेशक हिमाचल भाजपा की कोर कमेटी ने मंडी संसदीय सीट पर मौजूदा सांसद रामस्वरूप शर्मा पर ही दोबारा दाव खेलने पर सहमति जताई हो, मगर पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन
पंडित सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा ने जिला किन्नौर में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। दो दिवसीय किन्नौर दौरे में पहुंचे आश्रय का युवाओं ने बुधवार को किन्नौर प्रवेश द्वार चौरा में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
आश्रय के जनसंपर्क अभियान से जिला किन्नौर की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। आश्रय ने पौंडा में एक जनसभा को भी संबोधित किया। कहा कि उनके दादा पंडित सुखराम का किन्नौर के साथ दिल का नाता रहा है।
विज्ञापन
इस क्षेत्र के लिए उनके दादा के कुछ सपने थे जो अधूरे रह गए थे जिन्हें पूरा करना उनका मुख्य उद्देश्य है। इस मौके जिला परिषद किन्नौर उपाध्यक्ष मीनाक्षी नेगी, पूर्व प्रधान यंगपा राजकुमार नेगी, मुनिश नेगी सहित कार्यकर्ता, पदाधिकारी और पंचायती राज प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पार्टी से टिकट मिलने का विश्वास : आश्रय
आश्रय ने पार्टी से टिकट मिलने के सवाल पर बताया कि एक कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने टिकट की मांग की है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी हाईकमान उनकी योग्यता को देखते हुए उन्हें मंडी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाएगा। हालांकि उन्होंने टिकट न मिलने की सूरत में निर्दलीय चुनाव लड़ने से भी इनकार नहीं किया।