फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchyat pradhans will aware women of their rights

महिलाओं को अधिकारों का पाठ पढ़ाएंगीं पंचायत प्रधान

Mon, 06 Aug 2018 01:43 PM IST
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 06 Aug 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
panchyat pradhans will aware women of their rights

पंचायतों में महिला प्रधान अब महिलाओं को उनके अधिकार बताएंगीं। महिला आयोग नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रुरल डेवलेपमेंट पंचायती राज के सहयोग से प्रदेश की महिला प्रधानों को प्रशिक्षित करेगा। सितंबर में हिमाचल की 1742 महिला पंचायत प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने के लिए अगस्त में रिटायर आईएएस अधिकारियों, एनजीओ और पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को मास्टर ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन


इसके बाद ये सितंबर में महिला प्रतिनिधियों को ट्रेनिंग देंगे। आयोग के आह्वान पर हैदराबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलेपमेंट पंचायतीराज मुख्यालय में ट्रेनिंग का खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरे चरण में ब्लॉक स्तर और तीसरे चरण में ग्राम स्तर पर ये महिला प्रतिनिधि अन्य महिलाओं को महिला सशक्तीकरण का पाठ पढ़ाएंगी। इधर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने बताया कि सितंबर महीने में प्रदेश में महिला की स्थिति मजबूत करने के लिए महिला प्रतिनिधियों को महिला सशक्तीकरण की ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

1742 महिला प्रतिनिधियों को मिलेगी ट्रेनिंग

panchyat pradhans will aware women of their rights

प्रदेश की 3226 पंचायतों में करीब 1742 प्रतिशत महिलाएं पंचायतों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग के आह्वान पर राज्य महिला आयोग महिला प्रतिनिधियों को पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने, समाज में महिलाआें की भागीदारी, केंद्र और सरकार की महिलाओं के लिए जारी योजनाओं की जानकारी, विकास के कार्य में महिलाओं के सहयोग के अलावा महिला अधिकारों के बारे में इन्हें सशक्त करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed