{"_id":"571fa10e4f1c1b6907a915f6","slug":"panchayat-sahayak-recruitment-in-himachal-chance-for-waiting-list-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सहायक भर्ती: अब वेटिंग लिस्ट वालों को मिलेगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सहायक भर्ती: अब वेटिंग लिस्ट वालों को मिलेगी नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग से ऐसे लोगों की लिस्ट मांगी है जिन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने तीन महीने पहले पंचायत सहायक परीक्षा की परिणाम घोषित कर दिया लेकिन इसमें दर्जनों लोगों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग से ऐसे लोगों की लिस्ट मांगी है जिन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की।
विज्ञापन
सरकार अब इनके स्थान पर वेटिंग लिस्ट अभ्यार्थियों को नौकरी का मौका देगा। पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि कई लोग ऐसे है जो परीक्षा और साक्षात्कार में पास हो गए थे लेकिन इन लोगों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि यह लोग पंचायत सहायकों की नौकरी करने के इच्छुक नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग से इसकी लिस्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को नहीं मिल रहा मनरेगा का पैसा
ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को मनरेगा का पैसा नहीं मिल रहा है। जो पैसा केंद्र से जारी हुआ है उसमें अधिकांश पैसा देनदारी में चला जाएगा। नई कार्य करने के लिए प्रदेश सरकार को केंद्र से कम धन दिया जा रहा है।
विज्ञापन