{"_id":"604894a88ebc3e8d04728de8","slug":"panchayat-pradhan-election-notification-for-shimla-tutu-and-chopal-block-and-mandi-dharampur-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुटू, चौपाल, धर्मपुर में 138 पंचायत प्रधान पदों के लिए मतदान 7 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुटू, चौपाल, धर्मपुर में 138 पंचायत प्रधान पदों के लिए मतदान 7 अप्रैल को
Wed, 10 Mar 2021 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Mar 2021 05:25 PM IST
सार
- राज्य चुनाव आयोग की अधिसूचना के बाद आचार संहिता लागू, 22, 23 और 24 मार्च को होगा नामांकन
- दो प्रधानों की मौत के बाद रिक्त पदों पर भी साथ ही होंगे चुनाव, आरक्षण रोस्टर के चलते कोर्ट में थे मामले
विज्ञापन
पंचायत चुनाव अधिसूचना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने जिला शिमला के टुटू, चौपाल और मंडी जिला के धर्मपुर ब्लॉक में प्रधान पद के चुनाव के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। मतदान 7 अप्रैल को सुबह 8:00 से दोपहर बाद 4:00 बजे तक करवाया जाएगा। इसके साथ ही तीनों ब्लॉकों में चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। इन पंचायतों में 22, 23 और 24 मार्च को नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
तीनों ब्लॉकों में कुल 138 प्रधान पदों के लिए चुनाव होगा। चुनाव जीतने के बाद दो प्रधानों की मौत हो गई थी। राज्य चुनाव आयोग इन रिक्त पदों को भी साथ ही भरेगा। उल्लेखनीय है कि इन ब्लॉकों के प्रधान पदों के चुनाव का मामला आरक्षण रोस्टर के चलते प्रदेश हाईकोर्ट में विचाराधीन था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब राज्य चुनाव आयोग ने यह अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
यह है निर्वाचन कार्यक्रम
25 मार्च : रिटर्निंग या सहायक रिटर्निंग अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच-पड़ताल करेंगे
27 मार्च : प्रत्याशी सुबह 10:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
7 अप्रैल : मतदान के बाद पंचायत मुख्यालय में मतगणना की जाएगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे