पंचायत चुनाव: जनजातीय भागों में पहले चरण का प्रचार अभियान थमा
लाहौल में 29 सितंबर और एक अक्तूबर को 32 पंचायतों और 15 पंचायत समितियों के लिए मतदान होगा। इसी दिन लाहौल-स्पीति के 10 जिला परिषद वार्डों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। सोमवार को पोलिंग पार्टियां केलांग से संबंधित पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दी गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय भागों में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार अभियान सोमवार से थम गया। लाहौल में 29 सितंबर और एक अक्तूबर को 32 पंचायतों और 15 पंचायत समितियों के लिए मतदान होगा। इसी दिन लाहौल-स्पीति के 10 जिला परिषद वार्डों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। सोमवार को पोलिंग पार्टियां केलांग से संबंधित पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दी गई हैं। पंचायत चुनाव के लिए करीब 350 अधिकारी और कर्मचारियों को ड्यूटी लगाई गई है। पहले चरण के मतदान के लिए प्रत्याशी अब डोर-टू-डोर प्रचार कर सकेंगे। एक अक्तूबर को दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशी 29 सितंबर तक प्रचार कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें: World Tourism Day: जानिए हिमाचल के इन 10 खूबसूरत पर्यटन स्थलों को
घाटी में शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला परिषद में एक वार्ड को छोड़ सभी नौ वार्डों से भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के अलावा आजाद प्रत्याशी भी मैदान में हैं। लिहाजा, जिप चुनाव दिलचस्प होने के आसार हैं। जिला पंचायत अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सोमवार को पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान थम गया है। सभी बूथों के लिए पोलिंग टीमें केलांग से रवाना कर दी गई हैं। इसके अलावा चंबा के पांगी में भी चुनाव प्रचार थम गया है।
केलांग की तीनों ग्राम पंचायत में महिलाएं संभालेंगी चुनाव की कमान
पंचायतीराज संस्थाओं में 29 सितंबर को निर्वाचन के पहले चरण के लिए सोमवार को 170 मतदान दल रवाना कर दिए गए। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. केवल राम ने बताया कि पहले चरण के मतदान के लिए 295 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे चरण में 125 केंद्रों पर एक अक्तूबर को मतदान होगा। बताया कि 295 मतदान केंद्रों में से 18 मतदान केंद्र संवेदनशील और 277 सामान्य मतदान केंद्र घोषित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे के बीच मतदान होगा। विकास खंड केलांग की तीन ग्राम पंचायतों केलांग, उदयपुर और जालमा के लिए केवल महिलाओं को ही सहायक निर्वाचन अधिकारी, मतदान दल और सुरक्षा कर्मी के तौर पर तैनात किया जाएगा। बताया कि इन चुनावों में कुल 42 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रधान, उप प्रधान व सदस्यों के मतों की गणना 29 सितंबर को मतदान के तुरंत बाद की जाएगी। वहीं, जिला परिषद व पंचायत समिति के मतों की गणना 4 अक्तूबर को खंड मुख्यालय पर होगी।