{"_id":"be69faea759f9fccac417c30c5bccb33","slug":"panchayat-election-zila-parishad-and-bdc-results-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद, पंस सदस्यों के भाग्य का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद, पंस सदस्यों के भाग्य का फैसला आज
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। पंचायत समिति चोरि वार्ड से युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल शर्मा जीत गए हैं। 92 जिला परिषद सदस्यों और 1280 पंचायत समिति सदस्यों के चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना सभी ब्लॉकों में हो रही है। इसे विकास खंड मुख्यालयों में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
पूरे जिला कांगड़ा, लाहौल ब्लॉक और कुल्लू जिले की चार पंचायतों को छोड़कर पूरे प्रदेश में 1, 3 और 5 जनवरी 2016 को ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव हुए। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के मतदान का परिणाम सात जनवरी को विकास खंड मुख्यालयों में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
पहले चरण में 26 नवंबर को भरमौर, पांगी और स्पीति ब्लॉकों में चुनाव हो चुके हैं। प्रदेश में दूसरे चरण में 192 जिला परिषद सदस्यों, 1280 पंचायत समिति सदस्यों, 2436 प्रधानों- उपप्रधानों और 15,438 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ है।
विज्ञापन
प्रधानों और उपप्रधानों के चुनावी नतीजे पहले ही घोषित हो चुके हैं। यह मालूम रहे कि इस बार पहली दफा पंचायत चुनाव में नोटा का भी इस्तेमाल होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डा. अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि मतगणना सवेरे 11 बजे शुरू हो गई है।