फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat election

Shimla News: दो नगर परिषद, छह नगर पंचायतों के 54 वार्डाें में 125 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Wed, 06 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
नाम वापसी के बाद तय हुए मुकाबले, ज्यादातर वार्डाें में सीधा मुकाबला, कई वार्डाें में तिकोनी टक्कर
विज्ञापन

रोहड़ू नगर परिषद और नारकंडा नगर पंचायत में अभी जारी है नामांकन प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के दो नगर परिषदों और छह नगर पंचायतों के 54 पदों पर अब कुल 125 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। बुधवार को नाम वापसी के बाद इन वार्डाें में अब 125 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। ज्यादातर सीटों पर दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा।
नगर पंचायत नेरवा में अब सात में से तीन वार्डाें में ही चुनाव होंगे। यहां चार वार्डाें में निर्विरोध उम्मीदवार चुन लिए गए हैं। नगर परिषद रामपुर में कुल नौ वार्डाें के लिए 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर परिषद ठियोग में सात वार्डाें में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर पंचायतों की बात करें तो चिड़गांव नगर पंचायत के सात वार्ड में कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जुब्बल नगर पंचायत के सात वार्ड में 14 प्रत्याशी आमने सामने होंगे। यहां हर वार्ड में सीधा मुकाबला रहेगा। चौपाल नगर पंचायत के सात वार्ड में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भी हर सीट पर सीधा मुकाबला है। कोटखाई नगर पंचायत के सात वार्ड में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नेरवा में तीन वार्डाें में चुनाव होने हैं। इनमें कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। हर वार्ड में दो प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। सुन्नी नगर पंचायत में सात वार्डाें में कुल 19 प्रत्याशी जीत के लिए जोर लगाएंगे।
विज्ञापन


रोहड़ू, नारकंडा में अभी जारी है नामांकन प्रक्रिया
जिला शिमला के रोहड़ू नगर परिषद और नगर पंचायत नारकंडा में अभी नामांकन प्रक्रिया चल रही है। पुनर्सीमांकन के चलते इनमें देरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। आने वाले दिनों में यहां भी प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। रोहड़ू नगर परिषद में नौ वार्ड जबकि नारकंडा नगर पंचायत में कुल सात वार्डाें में चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सुन्नी नगर पंचायत: चार ने वापस लिए नाम, अब 19 प्रत्याशी मैदान में
सुन्नी। नगर पंचायत सुन्नी में बुधवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख पर कुल चार प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इनके नाम वापस लेने से अब यहां कुल सात वार्डाें से 19 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इससे पहले कुल 23 प्रत्याशियों ने चुनाव के लिए नामांकन भरा था। प्रशासन के अनुसार नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कर ली गई है। अब सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं और क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों में भी चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रचार-प्रसार और तेज होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed