फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat election meeting of bjp in chamba himachal.

भाजपा की बैठक में हंगामा, आपस में उलझे कार्यकर्ता

Sun, 01 Nov 2015 10:04 PM IST
Updated Sun, 01 Nov 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
panchayat election meeting of bjp in chamba himachal.

पंचायतीराज चुनाव से ठीक पहले भरमौर भाजपा में चल रहा तनाव एक बार फिर सामने आ गया है। गरोला में रविवार को आयोजित हुई पार्र्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ता आपस में उलझ गए और नौबत हाथापाई तक की आ गई। यहां पूर्व विस अध्यक्ष तुलसी राम और विधानसभा में उम्मीदवार रहे जिया लाल कपूर के समर्थक मंडल चुनाव पर बहस कर रहे थे।

विज्ञापन


इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें चुनाव की सूचना न देने की बात कही। इस पर बैठक में हंगामा खड़ा हो गया और कार्यकर्ता एक-दूसरे से हाथापाई करने लग पड़े। भाजपा ने यह बैठक जिलापरिषद के उम्मीदवार तय करने के लिए बुलाई थी, जिसमें दोनों गुटों के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। भरमौर में किलोड़ और खणी दो वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय होने थे।
विज्ञापन


इसमें किलोड़ वार्ड पर तुलसी राम समर्थक उनकी पत्नी लीला शर्मा का नाम तय करने की बात कर रहे थे। जबकि दूसरे गुट ने करतार सिंह के नाम का समर्थन किया। जबकि खणी वार्ड से कमला, इंद्र सिंह, रवि जुलकान, राजीव, मांगनी राम, अनिल शर्मा ने अपनी दावेदारी जताई। दोनों गुटों में विवाद बढ़ने के बाद उम्मीदवार के नाम पर फैसला नहीं हो पाया और बैठक बेनतीजा ही खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किलोड़ से लीला शर्मा होंगी उम्मीदवार

panchayat election meeting of bjp in chamba himachal.

उधर, पूर्व मंडलाध्यक्ष चमन लाल शर्मा का कहना है कि भरमौर में कार्यकर्ताओं को मंडल चुनाव की जानकारी न देने का मलाल था। इस वजह से कार्यकर्ता आहत थे। उन्होंने बताया कि पार्टी तभी चुनाव जीत सकती है जब सभी कार्यकर्ता एकजुट हों। उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से पार्टी में प्रवेश कर रहे हैं उन्हें राजनीति नहीं करने दी जाएगी। किलोड़ वार्ड से पार्टी के सभी सदस्य लीला शर्मा को ही चुनाव में उतारना चाहते हैं।

वहीं, अनुसूचित जनजाति युवा मोर्चा के अध्यक्ष जिया लाल कपूर का कहना है कि भाजपा की ओर से किलोड़ वार्ड से करतार सिंह चुनाव लड़ेंगे। यह फैसला गरोला में हुई बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हुआ है। सभी भाजपा कार्यकर्ता करतार सिंह का समर्थन करेंगे और चुनाव में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने गरोला में बैठक के दौरान हुए हंगामे को शांत करवाया और कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed