फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat election in himachal, dc have to notify roster before 5 november.

पंचायत चुनाव: इस तारीख से पहले जारी होंगे रोस्टर

Fri, 30 Oct 2015 09:03 PM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
panchayat election in himachal, dc have to notify roster before 5 november.

हिमाचल के जिला उपायुक्तों को 5 नवंबर से पहले आरक्षण रोस्टर जारी करना होगा। सरकार ने रोस्टर जारी करने की डेडलाइन घोषित कर दी है। अगर इसके बाद भी रोस्टर जारी नहीं हुआ तो उपायुक्तों को देरी का जवाब देना पड़ेगा। सरकार मान रही है कि अब तक सभी जिलों के रोस्टर सार्वजनिक हो जाने चाहिए थे।

विज्ञापन


दिसंबर में पंचायतों के चुनाव होने हैं। नवंबर शुरू हो रहा है, लेकिन अभी तक प्रदेश की जनता को यही पता नहीं है कि कौन सी सीट किस वर्ग के लिए आरक्षित है। रोस्टर जारी होने के बाद ही गांवों में राजनीति गरमाएगी। प्रदेश सरकार ने 17 अक्तूबर को सभी उपायुक्तों को एक सप्ताह में आरक्षण रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

पंचायती राज विभाग ने पूरी की औपचारिकताएं

panchayat election in himachal, dc have to notify roster before 5 november.

अभी चंबा जिले के दो ब्लॉक का रोस्टर जारी हुआ है। इधर, पंचायतीराज विभाग का कहना है कि विभाग ने अपनी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। आरक्षण रोस्टर जारी करने की जिम्मेदारी अब उपायुक्तों की है।

पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा का कहना है कि उपायुक्तों के लिए 5 नवंबर को आरक्षण रोस्टर जारी करने की डेडलाइन घोषित की है। इससे पहले पहले उपायुक्तों को रोस्टर जारी करने होंगे। मैनुअली रोस्टर तैयार किया जा रहा है। जांच पड़ताल करने के बाद ही इसे सार्वजनिक करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed