फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panchayat Election: Himachal Election Commission ordered ward bandi till November 18

Panchayat Election: हिमाचल चुनाव आयोग ने 18 नवंबर तक वार्डबंदी के दिए आदेश

Fri, 13 Nov 2020 10:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Nov 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election: Himachal Election Commission ordered ward bandi till November 18
पंचायत चुनाव-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल चुनाव आयोग ने विभिन्न जिलों को 18 नवंबर तक शेष बचे एक दर्जन शहरी निकायों की वार्डबंदी करने के आदेश दिए हैं। इन शहरी निकायों की वार्डबंदी के साथ ही घरों की वेरिफिकेशन और  वार्डों के वोटरों को चिह्नित करने को कहा है। इसके बाद आयोग इन शहरी निकायों की वोटर लिस्ट तैयार करने का कार्यक्रम शीघ्र जारी करेगा। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार राज्य के एक दर्जन शहरी निकायों की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया जाना है।

विज्ञापन


इनमें राज्य में गठित तीन नए नगर निगमों और नौ नगर पंचायतों और नगर परिषदों की मतदाता सूचियां तैयार करवाई जा रही हैं। ये वही नगर परिषद और नगर पंचायतें हैं, जो पुनर्गठन से प्रभावित हैं या फिर नई बनाई गई हैं। राज्य के इन शहरी निकायों की मतदाता सूचियों को फाइनल किया जा रहा है। बताते हैं कि इन शहरी निकायों की वार्डबंदी, मकानों और जनसंख्या की चिन्हित करने का काम पूरा होने के बाद चुनाव आयोग इनकी वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए कार्यक्रम जारी करके वोटर लिस्टों को फाइनल किया जाएगा।

विज्ञापन

साढ़े 2700 पंचायतों की फाइनल मतदाता सूचियों की छपाई शुरू

प्रदेश की साढ़े 2700 पंचायतों की फाइनल मतदाता सूचियों की छपाई का काम शुरू हो गया है। इनकी त्रुटियों को जांचने का जिम्मा संबंधित पंचायतों के जिला अधिकारियों को सौंपा गया है।  राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार साढ़े 2700 पंचायतों की वोटर लिस्ट की छपाई का कार्य निजी प्रेस में शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे इन पंचायतों की मतदाता सूचियां छापी जाएंगी, वैसे ही इनको संबंधित जिलों को भेजा जा रहा है। जिलों को ये वोटर लिस्ट स्वयं जुटाने को कहा गया है। इससे पहले जिलों के अधिकारियों को इन वोटर लिस्टों की जांच करने की जिम्मा सौंपा गया है।

इन संबंधित जिलों को भेजने की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि समय पर ये लिस्टें संबंधित ब्लॉकों और पंचायतों तक पहुंचाया जा सकें।  बताते हैं कि चुनाव आयोग ने पहले चरण में जिन पंचायतों की वोटर लिस्टों को फाइनल कर दिया है, उनकी छपाई का काम आरंभ किया है। इनकी बीस-बीस प्रतियां छापने के आदेश दिए गए हैं। अब शेष 875 पंचायतों की वोटर लिस्टों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इनमें 475 वह पंचायतें हैं, जिन पर पुनर्गठन का असर पड़ा है और शेष नई पंचायतें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed