फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat election declared in himachal, see schedule.

हिमाचल में पंचायत चुनावों का ऐलान, ये रहा शेड्यूल

Wed, 28 Oct 2015 07:18 PM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
panchayat election declared in himachal, see schedule.

हिमाचल में पंचायत चुनाव के पहले चरण का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को लाहौल स्पीति और चंबा जिले के तीन विकास खंडों में चुनाव की तिथि 26 नवंबर घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन


चंबा के भरमौर विकास खंड की समस्त पंचायतों, पंचायत समिति, जिला परिषद सदस्यों, पांगी विकास खंड में केवल जिला परिषद के वार्ड नंबर-एक किलाड़ के जिला परिषद सदस्य, लाहौल-स्पीति के स्पीति विकास खंड की समस्त पंचायतों और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए पहले चरण के चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव दिसंबर में होने प्रस्तावित हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने चंबा और लाहौल स्पीति दोनों ही जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तारीखों को भरे जाएंगे नामांकन

panchayat election declared in himachal, see schedule.

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त टीजी नेगी ने प्रेस वार्ता में बताया कि नवंबर माह की 7, 8 और 10 तारीख को नामांकन पत्र भरे जाएंगे, इनकी जांच पड़ताल 12 नवंबर को रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में सुबह 10 बजे से होगी।

16 नवंबर को सुबह 10 बजे से 3 बजे के बीच प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत उम्मीदवारों की मतगणना मतदान के बाद की जाएगी, जबकि पंचायत समिति के सदस्यों की मतगणना विकास खंड कार्यालय में 28 नवंबर को की जाएगी।

31 अक्तूबर तक बना सकेंगे वोट
उन्होंने कहा कि जिस किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वह 31 अक्तूबर तक अपना आवेदन जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त के समक्ष रख सकता है।

12 नवंबर को आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह

panchayat election declared in himachal, see schedule.

उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र वापस लेने का समय खत्म होने के बाद 12 नवंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। ये चुनाव चिन्ह चुनाव अधिकारी या सहायक चुनाव अधिकारी आवंटित करेगा।

करीब 48 हजार लोग डालेंगे वोट
टीजी नेगी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में कुल यहां 48 हजार 689 वोट डालेंगे। पांगी की 16 पंचायतों में 86 बूथ स्थापित किए जाएंगे। 12595 लोग मतों का प्रयोग करेंगे। इनमें 6,488 पुरुष और 6127 महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह से भरमौर की 29 पंचायतों में 163 बूथ स्थापित किए जाएंगे।

यहां 28,551 लोग मतों का प्रयोग करेंगे। इनमें 15728 पुरुष और 13723 महिलाएं जबकि काजा की 13 पंचायतों में 67 बूथ, कुल वोटर 7543, इसमें 3715 पुरुष जबकि 3828 महिलाएं वोटर है। राज्य चुनाव आयोग ने 2500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

चुनाव चिन्ह के अंत में होगा नोटा

panchayat election declared in himachal, see schedule.

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता चंबा और लाहौल स्पीति में लागू होगी। उन्होंने सरकार को भी आदेश दिए हैं कि वे ऐसी कोई घोषणा न करे, जो इन दो जिलों में चुनाव को प्रभावित कर सके। उन्होंने कहा कि पंचायत का चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होगा।

टीजी नेगी ने कहा कि चुनाव मत पत्र पर ही होंगे। अगर किसी पंचायत में पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, तो छठे नंबर पर नोटा होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी मतदाता को उम्मीदवार पसंद नहीं है तो वह नोटा का प्रयोग कर सकते हैं। अगर नोटा में प्रत्याशियों से ज्यादा वोट पड़ते है तो चुनाव रद्द हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed