{"_id":"6ab9181ae524a0f30c0c49f3","slug":"panchayat-buildings-to-be-built-shimla-news-c-19-sml1002-793700-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिले की पांच पंचायतों को मिलेंगे नए भवन, 2.59 करोड़ से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिले की पांच पंचायतों को मिलेंगे नए भवन, 2.59 करोड़ से होगा निर्माण
विज्ञापन
खास खबर...
मल्याणा में 49.99 लाख रुपये से बनेगा मुख्यमंत्री लोक भवन
विभाग ने टेंडर किए जारी, 30 सितंबर तक मांगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला शिमला की पांच पंचायतों में नए पंचायत भवन और सामुदायिक केंद्र बनने जा रहे हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग करीब 2.59 करोड़ रुपये से इनका निर्माण करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ढली, चैड़ी, धरेच, सतलाई और मल्याणा पंचायतों में इन भवनों का निर्माण किया जाएगा।
ढली पंचायत भवन के लिए 86.85 लाख रुपये का सबसे अधिक बजट रखा गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं। विभाग की ओर से जारी निविदा के अनुसार धरेच पंचायत में बनने वाले सामुदायिक केंद्र/पंचायत घर के निर्माण पर 54.38 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। सतलाई में 49.33 लाख रुपये अनुमानित लागत रखी गई है। इसी तरह चैड़ी (नेरी) पंचायत में पंचायत सामुदायिक केंद्र/पंचायत घर के निर्माण के लिए 48.81 लाख रुपये और मल्याणा पंचायत के मल्याणा-शनान में मुख्यमंत्री लोक भवन के निर्माण के लिए 49.99 लाख रुपये की अनुमानित लागत तय की गई है। यह सभी कार्य एक साल में पूरे किए जाएंगे।