फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panchayat and local body by elections in Himachal today

हिमाचल में पंचायत और स्थानीय निकाय उपचुनाव आज

Sun, 17 Nov 2019 11:05 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 Nov 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Panchayat and local body by elections in Himachal today
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से तीन बजे के बीच होगी। पंचायत उपचुनाव के नतीजे रविवार को ही घोषित हो जाएंगे, जिला पंचायत व बीडीसी के मतों की गणना सोमवार सुबह नौ बजे से निर्धारित मतगणना स्थलों पर होगी। राज्य चुनाव आयोग ने संबंधित जिला उपायुक्तों व एआरओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों, पंचायत वार्ड सदस्यों के अलावा जिला परिषदों तथा पंचायत समिति सदस्यों के 247 रिक्त सीटों के लिए ये उपचुनाव होंगे।

विज्ञापन


संबंधित क्षेत्रों में मौत होने या किसी अन्य कारण से ये सीटें खाली हो गई थीं। राज्य निर्वाचन आयुक्त पी मित्रा ने बताया कि जिला बिलासपुर में 11, चंबा में 17, हमीरपुर में 27, कुल्लू में 13, कांगड़ा में 53, लाहौल-स्पीति में 4, मंडी में 48, शिमला में 14, सिरमौर में 17, सोलन में 18 और ऊना में 25 सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें प्रधानों की 20, उपप्रधानों की 22 और वार्ड सदस्यों की 196 सीटें शामिल हैं। जिला परिषद की एक और पंचायत समिति की आठ सीटें हैं। अगले साल ग्राम पंचायतों के आम चुनाव भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed